स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट आज गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टी-ब्रेक तक उन्होंने एक विकेट के नुकसान पर 82 रन बना लिए हैं। रायन रिकेल्टन नाबाद लौटे, जबकि ऐडन मार्करम को जसप्रीत बुमराह ने बोल्ड किया।
भारतीय टीम के लिए यह टेस्ट विशेष महत्व रखता है क्योंकि मुख्य कप्तान शुभमन गिल चोट के कारण बाहर हैं। उनकी जगह ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
साउथ अफ्रीका, जो पहले टेस्ट में कोलकाता में जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुकी है, भारतीय टीम पर घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप का खतरा बना रही है। पिछले साल न्यूजीलैंड ने भी भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज में हराया था। साउथ अफ्रीका को भारत में आखिरी टेस्ट सीरीज जीत को 25 साल पूरे हो चुके हैं।
Read Also- रायपुर में 3 दिसंबर को भारत-अफ्रीका का वनडे मुकाबला, इस दिन से मिलेगी मैच की टिकटें, छात्रों के लिए सस्ती
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।
साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुस्वामी।




