बिलासपुर। गोलबाजार और सदर बाजार क्षेत्र में अवैध पार्किंग व अतिक्रमण हटाने पहुंचे एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे और स्थानीय व्यापारियों के बीच सोमवार को जमकर बहस हुई। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कार्रवाई के दौरान सड़क किनारे खड़े वाहनों को जब्त करने पर एक व्यापारी ने एएसपी से तंज कसते हुए कहा, “सर, मैं आपकी पढ़ाई को दाद देता हूं।” व्यापारियों का दावा था कि वे सफेद पट्टी के अंदर ही वाहन खड़े कर रहे थे, जबकि एएसपी ने साफ कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए सड़क पूरी तरह खाली करनी होगी और यह किसी की निजी संपत्ति नहीं है।
एएसपी करियारे ने कहा कि शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर है और इसे दूर करने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने कई वाहनों को जब्त किया और चालान काटे।




