कवर्धा। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज मंगलवार को कवर्धा दौरे पर थे। रास्ते में एक ट्रक हादसा दिखा तो काफिला तुरंत रुक गया। ट्रक का केबिन बुरी तरह दब चुका था और चालक भीतर फंसा था। हालात देखकर बैज खुद मौके पर उतरे और लोगों के साथ राहत कार्य में जुट गए।
करीब घंटे तक स्थानीय लोगों, पुलिस और बैज की टीम ने मिलकर प्रयास किया और आखिरकार चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
दीपक बैज ने घटना के बाद कहा कि संतोष की बात है कि चालक अब इलाज पा रहा है। उन्होंने मौके पर मौजूद संवेदनशील जनता और पुलिस कर्मियों का आभार जताया और अपील की कि लोग वाहन सावधानी से चलाएँ।




