नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 4-5 दिसंबर को भारत का राज्याभिमान दौरा करेंगे। विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इस दौरान 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में दोनों नेता द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
दौरे में तेल खरीद, रक्षा और व्यापार जैसे प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुतिन का स्वागत करेंगी तथा उनके सम्मान में राष्ट्रपति भवन में भोज का आयोजन होगा।
विदेश मंत्रालय के अनुसार यह यात्रा ‘विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी’ को मजबूत करने का विजन तय करने तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करेगी।
इसकी घोषणा अगस्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मॉस्को दौरे के दौरान की गई थी। हाल ही में शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पुतिन की मुलाकात हुई थी।




