दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सड़क दुर्घटना में केपीएस स्कूल की सफाई कर्मी उत्तरा देशमुख (50 वर्ष) की मौत हो गई। वह कोल्हियापुरी निवासी थीं।
सुबह करीब 7 बजे उत्तरा देशमुख ड्यूटी पर पैदल जा रही थीं तथा पुलगांव चौक पर सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक वाहन समेत फरार हो गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलगांव थाना प्रभारी अमित अदानी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।




