Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 17, 2026

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    September 17, 2026

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट
    • PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-
    • बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम
    • संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार
    • छत्तीसगढ़ में योग को मिलेगा बढ़ावा, पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की होगी नियुक्ति
    • भाजपा ने की जिला और संभाग प्रभारियों की नियुक्ति, 36 जिलों और 5 संभागों में इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी…
    • वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI-T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » कांकेर के पुसागांव में धर्मांतरण विवाद, ग्रामीणों ने 10 घरों में की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

    कांकेर के पुसागांव में धर्मांतरण विवाद, ग्रामीणों ने 10 घरों में की तोड़फोड़, भारी पुलिस बल तैनात

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareDecember 28, 2025 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    कांकेर। जिले में धर्मांतरण को लेकर तनाव और हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में कांकेर से लगभग 30 किलोमीटर दूर पुसागांव क्षेत्र में ग्रामीणों द्वारा धर्मांतरित परिवारों के घरों में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने करीब 10 घरों में घुसकर लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित परिवारों से पहले बैठक कर उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन जब उन्होंने इससे इंकार किया तो यह कार्रवाई की गई।

    घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों और धर्मांतरित परिवारों के बीच कहासुनी के साथ हिंसा की आशंका भी बढ़ गई है। तोड़फोड़ से हुए नुकसान के वीडियो सामने आने के बाद स्थिति और अधिक संवेदनशील हो गई है।

    सरपंच समेत कई लोगों पर हिंसा भड़काने का आरोप भी लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    पुसागांव की इस घटना से पहले बड़े तेवड़ा और आमाबेड़ा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर हिंसक झड़पें हो चुकी हैं। लगातार हो रही घटनाओं से जिले में सामाजिक तनाव बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई जिलों में बदले गए CMHO, देखें लिस्ट

    PM मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाने पर भूपेश के सवाल का डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिया जवाब, बोले-

    बस्तर के माड़ में सक्रिय रही महिला माओवादी ने किया आत्मसमर्पण, 5 लाख का था इनाम

    संतोषी नगर में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ में योग को मिलेगा बढ़ावा, पहले चरण में 1800 योग शिक्षकों की होगी नियुक्ति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.