कवर्धा। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में नदी किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। मृतक के गले और पेट पर चाकू के गहरे निशान मिले है। जिसे देख हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। फिलहाल अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम लालपुर में रविवार शाम करीब साढ़े 7 बजे मझगांव जाने वाले रास्ते में नर्सरी के पीछे नदी किनारे शव मिला। प्रारंभिक जांच में शव लगभग दो दिन पुराना होने की बात सामने आ रही है। मृतक के गले और पेट पर चाकू से किए गए कई गहरे निशान मिले हैं। जिससे युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार मृतक के पास से मोबाइल फोन और पर्स नहीं मिले हैं। जिससे उसकी पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है शव के शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं । आसपास के थानों में गुम इंसान की जानकारी जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है। साथ ही आसपास के थानों में भी सूचना दी गई है मुखबीर को भी सक्रिय किया गया है।




