कांकेर। जिले में NH-30 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां देर रात पालिटेक्निक कॉलेज के पास स्कॉर्पियो और बोलेरों के बीच हुई भीषण टक्कर ने इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
दुर्घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




