Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम

    September 18, 2026

    29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16

    September 18, 2026

    साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव

    September 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम
    • 29 सितंबर को लॉन्च होगा iQOO 16
    • साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव
    • मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद
    • छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट
    • छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन
    • धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त
    • रात में एनीकट पार करते समय खारून नदी में गिरा युवक, SDRF ने निकाला शव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 18
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मंत्रालय में जान-पहचान बताकर तीन लोगों से 20 लाख ठगे, चेक बाउंस होने पर हुआ खुलासा

    मंत्रालय में जान-पहचान बताकर तीन लोगों से 20 लाख ठगे, चेक बाउंस होने पर हुआ खुलासा

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJanuary 24, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    रायगढ़। जिले में मंत्रालय से अच्छी जान-पहचान होने का झांसा देकर सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित कुंजबिहारी पटेल की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना पुसौर थाना क्षेत्र की है, जहां आरोपियों ने कुल 20 लाख, 4 हजार रुपये की ठगी को अंजाम दिया।

    मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम घुघवा निवासी कुंजबिहारी पटेल ने पुसौर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ग्राम गोपालपुर चंद्रपुर निवासी दुर्गा पाणिग्राही का परिवार उनके गांव का कुल पुरोहित है, जिससे उनका आना-जाना लगा रहता है। दुर्गा पाणिग्राही के पुत्र सितेश पाणिग्राही ने अप्रैल 2022 में कुंजबिहारी पटेल को बताया कि उसका मंत्रालय में परिचय है और एक रिश्तेदार अपर कलेक्टर है। सितेश ने सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहते हुए अपने भाई का ऑनलाइन जॉइनिंग लेटर भी दिखाया, जिस पर कुंजबिहारी पटेल ने भरोसा कर लिया। इसके बाद सितेश लगातार संपर्क में रहा।

    जमीन बेचकर दी मोटी रकम

    पीड़ित ने बताया कि उसने सितेश पाणिग्राही को 22 अप्रैल 2022 को अपनी जमीन बेचकर 4 लाख 58 हजार 300 रुपये दिए। इसके दो महीने बाद उसने फिर से 3 लाख 69 हजार रुपये सितेश को दिए। नौकरी न लगने पर जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो सितेश के परिजनों ने टालमटोल करते हुए कहा कि धीरे-धीरे पैसे वापस कर देंगे या फिर जमीन की रजिस्ट्री करा लेंगे।

    चेक बाउंस होने पर खुला राज

    बाद में पीड़ित को पता चला कि सितेश पाणिग्राही ने नौकरी लगाने के नाम पर गांव के ही मुन्ना प्रसाद डनसेना से 3 लाख 77 हजार रुपये और देवकुमार पटेल से 8 लाख रुपये की ठगी की है। जब तीनों ने पैसे मांगे तो सितेश उन्हें दुर्ग ले गया। वहां रेलवे स्टेशन के पास विवेक कुमार नामक व्यक्ति मिला, जिसने तीनों को चेक दिए। जब यह चेक बैंक में जमा किए गए तो वे बाउंस हो गए। इस प्रकार सितेश पाणिग्राही और विवेक कुमार ने मिलकर तीनों युवकों से कुल 20 लाख, 4 हजार रुपये की ठगी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    GST विभाग की परीक्षा रद्द होने पर सियासत तेज, डिप्टी सीएम अरुण साव बोले- जीरो टॉलरेंस पर सरकार कायम

    साय सरकार के चौथे बजट की तैयारी, 20 नवंबर तक वित्त विभाग ने मांगे बजट के प्रस्ताव

    मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ, देशभर से आए उद्यमियों से किया आत्मीय संवाद

    छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे मौसम खराब रहने की संभावना, 28 जिलों में अलर्ट

    छत्तीसगढ़ में मजबूत होगी कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स व्यवस्था, नए फंडिंग मॉडल पर भी होगा अध्ययन

    धमतरी में देर रात खनिज विभाग की दबिश, बिना दस्तावेज रेत ले जा रहे 8 हाइवा जब्त

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.