दुर्ग। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला की लाश मिली है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। घटना की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला का शव ठेलकाडीह में मिला है। कोतवाली थाना पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। किसी ने हत्या के बाद उसके शव को पत्थर में बांधकर फेंक दिया है। मृतिका की पहचान रामनगर निवासी रूपा साहू के रूप में हुई। पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।




