रायपुर। छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) के संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पार्टी ने देवलाल नरेटी को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
बता दें कि देवलाल नरेटी कांकेर जिले से जिला पंचायत सदस्य हैं और क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के इस्तीफे के बाद की गई है। गोपाल साहू के पद छोड़ने के बाद पार्टी नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने और राजनीतिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से नरेटी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
देवलाल नरेटी की नियुक्ति से प्रदेश में आम आदमी पार्टी को नई ऊर्जा मिल सकती है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं में भी इस फैसले को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
अब देखना होगा कि देवलाल नरेटी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी प्रदेश की राजनीति में किस तरह अपनी रणनीति को आगे बढ़ाती है।




