Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

    May 26, 2026

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    May 26, 2026

    1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज

    May 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    • हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार
    • 1 जून से मंत्रालय में पूरी तरह बंद होंगी हार्ड कॉपी फाइलें, सिर्फ ई-ऑफिस से होगा कामकाज
    • पेसा पर अब आंसू बहा रहे टीएस बाबा… वही कानून, जिसकी ड्राफ्टिंग पर कभी आदिवासी संगठनों ने उठाए थे सवाल
    • छत्तीसगढ़ में जूनभर चलेगा मेगा अभियान: कचरा बीनने और भीख मांगने वाले बच्चों को मिलेगा सुरक्षित बचपन
    • छत्तीसगढ़ में इबोला अलर्ट: एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य जांच के लिए नोडल अधिकारी तैनात, स्वास्थ्य विभाग सतर्क
    • एससी ने दी पूर्व आबकारी आयुक्त को सशर्त जमानत, सीजी में रहेगी नो-एंट्री
    • बारनवापारा में दंतैल हाथी का आतंक: ग्रामीण की मौत के बाद कई गांवों में हाई अलर्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, May 26
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर से बड़वानी तक अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर से बड़वानी तक अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 6, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    बिलासपुर। जिले के जरहाभाटा में स्थित मिनी बस्ती से मिली एक छोटी-सी सूचना ने बिलासपुर पुलिस को अंतरराज्यीय अवैध हथियार नेटवर्क तक पहुंचा दिया। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई में भोपाल के पिस्टल सप्लायर और बिलासपुर के निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। जांच की कड़ी मध्यप्रदेश के बड़वानी तक पहुंची, जहां अवैध पिस्टल निर्माण का ठिकाना सामने आया, हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सरगना फरार हो गया।

    जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी को सिविल लाइन थाना पुलिस ने जरहाभाटा की मिनी बस्ती में पांच निगरानी गुंडा-बदमाशों के घरों में दबिश दी। इस दौरान स्वराज कुर्रे (20) को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्टल, दो मैगजीन, जिंदा कारतूस और 1100 नशीली गोलियां बरामद की गईं।

    पूछताछ में स्वराज ने खुलासा किया कि उसने ये पिस्टल भोपाल निवासी धीरेंद्र सिंह तोमर (37) से खरीदी थी। इस इनपुट पर 31 जनवरी को पुलिस टीम भोपाल पहुंची, जहां धीरेंद्र के ठिकाने की तलाशी में आलमारी और बेड के नीचे छिपाकर रखी गई पिस्टल, मैगजीन और जिंदा कारतूस जब्त किए गए। धीरेंद्र ने स्वीकार किया कि उसने स्वराज को कुल पांच पिस्टल बेची थीं।

    इसके बाद जांच की दिशा मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की ओर मुड़ी, जिसे देश में अवैध ऑटोमैटिक हथियारों के निर्माण के लिए कुख्यात माना जाता है। पुलिस टीम वहां पहुंची, लेकिन नेटवर्क का सरगना पहले ही फरार हो चुका था। पुलिस के अनुसार आरोपी व्हाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क करता था, जिससे तकनीकी साक्ष्य जुटाने में दिक्कत आई है।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक बड़वानी क्षेत्र में अवैध हथियारों का कारोबार लंबे समय से चल रहा है और दबिश के दौरान अक्सर डमी हथियार दिखाकर आरोपी बच निकलते हैं। फिलहाल छत्तीसगढ़ पुलिस फरार सरगना की तलाश में जुटी है और पूरे नेटवर्क की परतें खोलने का दावा कर रही है।

    यह कार्रवाई न सिर्फ बिलासपुर बल्कि अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय अवैध हथियार माफिया के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

     

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हेलो! पुरंदर मिश्रा जी! मैं नितिन नबीन जी का PA बोल रहा हूं… और ठग लिए विधायक जी से दस हज़ार

    हैवानियत की हद: एयर ब्लोअर से मजदूर के मलद्वार में भरी हवा, हालत नाजुक

    डांस टीचर मर्डर मिस्ट्री सुलझी: 500 CCTV और 5000 मोबाइल नंबर खंगालने के बाद पुलिस के हाथ लगा नाबालिग आरोपी

    अफीम की खेती का मामला: NCB की एंट्री, भाजपा नेता विनायक ताम्रकर गिरफ्तार

    घर में घुसा शिक्षक, महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया; पति ने कमरे में बंद कर पुलिस बुलायी

    शराब के नशे में बेटे ने पिता की कर दी हत्या, फिर लाश को पानी टंकी में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.