Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    July 16, 2026

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना
    • समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा
    • दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, विधानसभा से विधेयक पारित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मंत्री के आदेश को ‘ठेंगा’: बीजापुर पशुपालन विभाग में 20 साल से ‘कुर्सी’ से चिपका चहेता अफसर, उपसंचालक ने नहीं किया कार्यमुक्त

    मंत्री के आदेश को ‘ठेंगा’: बीजापुर पशुपालन विभाग में 20 साल से ‘कुर्सी’ से चिपका चहेता अफसर, उपसंचालक ने नहीं किया कार्यमुक्त

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 16, 2026Updated:July 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    आशीष पदमवार/बीजापुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कड़े रुख और सुशासन के दावों को बीजापुर का पशुधन विकास विभाग खुलेआम चुनौती दे रहा है। विभाग के उपसंचालक डॉ. राजीव शर्मा पर आरोप हैं कि वे विभागीय मंत्री रामविचार नेताम के कड़े और लिखित आदेश को भी ठेंगा दिखा रहे हैं। मंत्री के अल्टीमेटम के 20 दिन बीत जाने के बाद भी उपसंचालक कार्यालय ‘कुंभकर्णी नींद’ सोया हुआ है, जिससे साफ झलकता है कि विभाग में अफसरों की मनमर्जी किस कदर हावी है।

    क्या है पूरा मामला?

    दरअसल, बीजापुर जिले के पशुधन विकास विभाग में पदस्थ सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी नरोत्तम समरथ के खिलाफ विभागीय मंत्री रामविचार नेताम को एक गंभीर शिकायत सौंपी गई थी। शिकायत में बताया गया कि उक्त अधिकारी पिछले 30 वर्षों से एक ही जिले में जमा हुआ है। हद तो तब हो गई जब नियमों को ताक पर रखकर पिछले 20 वर्षों से उन्हें उनके मूल कार्य से दूर रखा गया और उपसंचालक कार्यालय में ‘संलग्न’ कर भंडार शाखा का प्रभारी बना दिया गया।

    शासन की स्पष्ट नीति है कि किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को इस तरह नियम विरुद्ध संलग्न नहीं रखा जा सकता। इसके बावजूद उपसंचालक कार्यालय में यह सांठगांठ सालों से फल-फूल रही है।

    दवाई खरीदी और DMF फंड में गड़बड़ी के आरोप

    भंडार शाखा के प्रभारी रहते हुए नरोत्तम समरथ पर दवाई खरीदी और डीएमएफ निधि के पैसों में भारी वित्तीय अनियमितता और गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगते रहे हैं। सूत्रों की मानें तो यही वजह है कि अधिकारी इस मलाईदार कुर्सी को छोड़ना नहीं चाहते। पिछले 20 वर्षों में इनका दो बार अन्यत्र तबादला भी हुआ, लेकिन ट्रांसफर ऑर्डर को रद्दी की टोकरी में डाल दिया गया। नए रिलीवर के आने के बाद भी इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया, जो जिले के बड़े अधिकारियों के साथ उनकी गहरी साठगांठ की ओर इशारा करता है।

    मंत्री ने दी थी अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी

    जब इस घोटाले और मनमर्जी की भनक विभागीय मंत्री रामविचार नेताम को लगी, तो उन्होंने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। मंत्री ने सख्त लहजे में निर्देश जारी किया कि उक्त अधिकारी को तत्काल कार्यमुक्त किया जाए। आदेश में यह भी चेतावनी दी गई थी कि यदि आदेश का पालन नहीं हुआ, तो उपसंचालक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

    23 दिन बीते, कान में जूं तक नहीं रेंगी

    मंत्री के इस कड़े आदेश और चेतावनी को आए 23 दिन से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन उपसंचालक डॉ. राजीव शर्मा के कान में जूं तक नहीं रेंग रही है। मंत्री के आदेश की अवहेलना कर वे न सिर्फ अपने पद की गरिमा को गिरा रहे हैं, बल्कि सीधे तौर पर शासन के आदेशों को चुनौती दे रहे हैं।

    इस मामले के उजागर होने के बाद अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर एक अदने से एवीएफओ और उपसंचालक के पीछे किस बड़े रसूखदार का हाथ है, जो ये सीधे कैबिनेट मंत्री के आदेश को भी हवा में उड़ा रहे हैं। अब देखने वाली बात ये होगी कि कैबिनेट मंत्री के आदेश को न मानने वाले उपसंचालक पर विभाग क्या कार्रवाई करता है?

    उपसंचालक राजीव शर्मा ने बताया कि विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार संबंधित कर्मचारी को फिलहाल कार्यमुक्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग को जो निर्देश प्राप्त हुए हैं, उसी के अनुरूप कार्रवाई की जा रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा

    दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.