Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    September 9, 2026

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    September 9, 2026

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया
    • मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा
    • नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम
    • राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 10
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित किए गए सुशासन तिहार-2026 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। शासन की मंशा के अनुरूप जिले में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निराकरण किया जा रहा है, जिससे पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंच रहा है। इसी कड़ी में मरवाही विकासखंड के ग्राम उषाड़ निवासी कृषक विनय अभिषेक सिंह की मांग पर कृषि विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें शासन की योजना के अंतर्गत अनुदान पर धान की रोपाई के लिए आधुनिक रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराई है।

    विनय अभिषेक सिंह ने सुशासन तिहार के जिला स्तरीय समाधान शिविर में आवेदन प्रस्तुत कर धान की रोपाई को अधिक सरल, तेज, कम श्रमसाध्य और कम लागत वाला बनाने के लिए आधुनिक रोपा लगाने की मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन और संवेदनशील प्रशासन की कार्यशैली के अनुरूप आवेदन प्राप्त होते ही कृषि विभाग ने आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ की। विभाग ने सीएचएएमपीएस प्रणाली के माध्यम से किसान का पंजीयन कर पात्रता के अनुसार अनुदान स्वीकृत कराया और शीघ्र ही उन्हें आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध करा दिया।

    कृषक विनय अभिषेक सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक रोपा लगाने की मशीन मिलने से धान की रोपाई कम समय में अधिक दक्षता और बेहतर गुणवत्ता के साथ हो सकेगी। इससे मजदूरी पर होने वाला खर्च कम होगा, समय की बचत होगी तथा खेती अधिक वैज्ञानिक और लाभकारी बनेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समय पर रोपाई होने से फसल का उत्पादन भी बढ़ेगा, जिससे उनकी आय में सकारात्मक वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    उप संचालक कृषि सत्यजीत कंवर ने बताया कि राज्य शासन किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और यंत्रीकरण से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पात्र किसानों को अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि खेती को अधिक उत्पादक, सुविधाजनक और लाभकारी बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कर किसानों सहित सभी पात्र हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार केवल योजनाएं बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक पात्र हितग्राही तक उनका लाभ समयबद्ध ढंग से पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं का त्वरित समाधान कर उन्हें आधुनिक संसाधनों से जोड़ने की पहल खेती को आत्मनिर्भर, प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रही है। यही कारण है कि सुशासन तिहार प्रदेश में जनविश्वास, पारदर्शिता और संवेदनशील प्रशासन का प्रभावी उदाहरण बनकर सामने आया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    साइबर ठगी हुई तो घबराएं नहीं, MRM पोर्टल पर तुरंत करें शिकायत, 50 हजार तक की होल्ड राशि मिल सकती है वापस, जाने पूरी प्रक्रिया

    मोदी के सेवा भाव को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: सांसद वीडी शर्मा

    नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक में डिप्टी CM अरुण साव के सख्त निर्देश, बोले- जवाबदेही से करें काम

    राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, कई तहसीलदार हुए इधर से उधर, देखें लिस्ट…

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.