Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    July 16, 2026

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना
    • समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा
    • दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, विधानसभा से विधेयक पारित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। आमतौर पर एटीएम का नाम सुनते ही लोगों के मन में पैसे निकालने वाली मशीन की तस्वीर उभरती है, लेकिन जशपुर वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण को जन-जन का अभियान बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए ‘ट्री एटीएम’ की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया हेलीपैड परिसर में इस अनूठे मोबाइल ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल आम नागरिकों तक पौधों की सहज उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को नई गति प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर स्वयं ट्री एटीएम से आंवला का पौधा प्राप्त किया तथा उपस्थित लोगों को भी पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आम नागरिकों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। इससे अधिक से अधिक लोग पौधरोपण से जुड़ेंगे और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को नया विस्तार मिलेगा।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर वन विभाग की इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘ट्री एटीएम’ लोगों को सहज और सरल तरीके से पौधे उपलब्ध कराने का एक सराहनीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वर्षा ऋतु पौधरोपण के लिए सबसे उपयुक्त समय है। ऐसे समय में यह पहल लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे आसानी से उपलब्ध कराएगी, जिससे व्यापक स्तर पर पौधरोपण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को नई मजबूती मिलेगी।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई चेतना का संचार किया है। इसी अभियान से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में भी व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण कर ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान से जुड़ने का आह्वान किया।

    ‘आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव’ के संदेश के साथ शुरू हुई अनूठी पहल

    उल्लेखनीय है कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान के अंतर्गत प्रारंभ किए गए ट्री एटीएम को ‘आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव’ के प्रेरक संदेश के साथ रवाना किया गया। इस अभिनव पहल के तहत केवल निःशुल्क पौधों का वितरण ही नहीं किया जाएगा, बल्कि पौधा प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण की वैज्ञानिक एवं सही विधि, नियमित देखभाल, संरक्षण तथा पौधे को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने के उपायों की भी जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और जीवित रहने की दर को बढ़ाना है, ताकि पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान दीर्घकालिक और प्रभावी बन सके।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा

    दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

    तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.