Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रायपुर में फहरायेंगे तिरंगा, जिला व ब्लाक में मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे चीफ गेस्ट

    July 17, 2026

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    July 17, 2026

    फर्जी दस्तावेजों से निकाला 1.86 करोड़ का लोन, 30 साल बाद EOW ने पेश किया चालान

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रायपुर में फहरायेंगे तिरंगा, जिला व ब्लाक में मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे चीफ गेस्ट
    • गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर
    • फर्जी दस्तावेजों से निकाला 1.86 करोड़ का लोन, 30 साल बाद EOW ने पेश किया चालान
    • रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सरोना सहित तीन पुनर्विकसित स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण
    • महादेव मनी लॉन्ड्रिंग केस: विकास गर्ग गिरफ्तार, 24 जुलाई तक ED रिमांड
    • रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ
    • विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस, महंत ने गिनाईं सरकार की नाकामियां, चंद्राकर ने दिया करारा जवाब
    • SC से अमित बघेल को बड़ी राहत, बलौदाबाजार हिंसा केस में मिली जमानत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सरोना सहित तीन पुनर्विकसित स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

    रेलवे विकास में छत्तीसगढ़ को बड़ी उपलब्धि, सरोना सहित तीन पुनर्विकसित स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने किया लोकार्पण

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश को रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात दी है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए गए देशभर के 75 रेलवे स्टेशनों का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भव्य लोकार्पण किया।

    इस ऐतिहासिक कड़ी में रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सरोना रेलवे स्टेशन के नवनिर्मित स्वरूप का भी गरिमामय समारोह में लोकार्पण किया गया।

    सरोना स्टेशन पर आयोजित इस मुख्य लोकार्पण समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और रायपुर के लोकप्रिय सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष रूप से शामिल हुए।

    समारोह को संबोधित करते हुए सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़वासियों को बधाई देते हुए कहा कि, “आज का दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद गौरवशाली है। प्रधानमंत्री जी के कर-कमलों से सरोना के साथ-साथ बालोद और चांपा रेलवे स्टेशनों का भी पुनर्विकास हुआ है। यह विकसित भारत की उस नई सोच का प्रतीक हैं

    उन्होंने कहा कि, रायपुर की जनता को बधाई देते हुए कहा कि रायपुर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर बढ़ते दबाव को कम करने और यात्रियों की सहूलियत के लिए सरोना रेलवे स्टेशन अब एक बड़े सब-स्टेशन के रूप में काम करेगा। इससे रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा।

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी तकनीकी क्षमता का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने आज देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का भी उद्घाटन किया है, जिससे ‘ग्रीन ट्रेन’ चलाने का सपना अब जमीन पर साकार हो रहा है। दुनिया के कई विकसित देश भी अभी तक हाइड्रोजन ट्रेन नहीं चला पाए हैं, लेकिन भारत ने यह कर दिखाया है। इस पहल से ट्रेनों के कारण होने वाले प्रदूषण पर पूरी तरह से रोक लगेगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।”

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

    विजेता छात्र-छात्राएं हुए पुरस्कृत

    कार्यक्रम के दौरान ‘मेरे शहर का स्टेशन विकसित भारत में कैसा होगा’ थीम पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इसमें ड्राइंग, निबंध, डांस और ‘सेल्फी विद स्टेशन’ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों को मंच पर सम्मानित किया गया।

    इस गरिमामय अवसर पर रायपुर की महापौर मीनू चौबे, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश सहित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू, मुख्यमंत्री रायपुर में फहरायेंगे तिरंगा, जिला व ब्लाक में मंत्री व जनप्रतिनिधि होंगे चीफ गेस्ट

    गृह निर्माण मंडल की समीक्षा बैठक, गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण पर जोर

    फर्जी दस्तावेजों से निकाला 1.86 करोड़ का लोन, 30 साल बाद EOW ने पेश किया चालान

    महादेव मनी लॉन्ड्रिंग केस: विकास गर्ग गिरफ्तार, 24 जुलाई तक ED रिमांड

    रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की पुलिस रिमांड बढ़ी, 22 जुलाई तक EOW करेगी पूछताछ

    विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर तीखी बहस, महंत ने गिनाईं सरकार की नाकामियां, चंद्राकर ने दिया करारा जवाब

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.