- अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
- स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
- पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
- ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
- छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
- दिल्ली में कांग्रेस नेताओं की हिरासत का रायपुर में विरोध, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
- प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत, BJP ने कांग्रेस पर साधा निशाना
Author: Khabarwaad News Desk
रायपुर। छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन) के एक नए केंद्र के रूप में उभर रहा है। यहाँ की अनुकूल जलवायु और राज्य शासन के उद्यानिकी विभाग की कल्याणकारी नीतियां स्थानीय किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं। पारंपरिक खेती को छोड़कर यहाँ के प्रगतिशील किसान अब फलोद्यान की ओर रुख कर सफलता की नई इबारत लिख रहे हैं। ऐसी ही एक प्रेरक सफलता की कहानी मैनपाट के ग्राम बारिमा निवासी कृषक मनोज यादव की है, जिन्होंने ग्राम कुदारीडीह (मेहता पॉइंट के पास) में नाशपाती का सफल बागान…
रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार EbixCash के चेयरमैन विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर की विशेष पीएमएलए (PMLA) अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) उन्हें 24 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश करेगा। अदालत के आदेश के बाद ईडी की टीम विकास गर्ग को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। रिमांड अवधि के दौरान एजेंसी उनसे महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप नेटवर्क, कथित मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत और अन्य आरोपियों से जुड़े वित्तीय…
इंदौर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी), भोजशाला विवाद और कांग्रेस की राजनीति पर अपनी सरकार का पक्ष स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आगामी वर्षाकालीन (मानसून) विधानसभा सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘एक देश, एक विधान, एक प्रधान, एक निशान’ का संकल्प जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने रखा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उस संकल्प को आगे बढ़ाया और राष्ट्रीय एकता को मजबूती दी। यूसीसी के संदर्भ में…
पुदुचेरी/रायपुर। शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी संसदीय स्थायी समिति की अध्ययन यात्रा के दूसरे दिन की पुदुचेरी में बुधवार को एक अत्यंत महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।समिति के सदस्य और रायपुर (छत्तीसगढ़) के सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने पुदुचेरी सरकार, भारत सरकार के मंत्रालयों और देश के बड़े सार्वजनिक क्षेत्रों के उपक्रमों (PSUs) व बैंकों के साथ महिला सशक्तिकरण और बाल विकास की दिशा में चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का पुष्पगुच्छ भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। पुदुचेरी की अनूठी पहलों की समीक्षा और छत्तीसगढ़ का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों से जोड़ने और विज्ञान आधारित शिक्षा को नई दिशा देने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज विधानसभा परिसर से ‘भावना दीदी की साइंस पाठशाला’ के अंतर्गत संचालित निःशुल्क मोबाइल इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अत्याधुनिक मोबाइल लैब पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विद्यालयों तक पहुँचकर विद्यार्थियों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), रोबोटिक्स, ड्रोन, 3डी प्रिंटिंग, कोडिंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), एयरोमॉडलिंग तथा ऑगमेंटेड एवं वर्चुअल रियलिटी (AR/VR) जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धमतरी जिले के 14 शिक्षकों को क्रमोन्नति वेतनमान के मामले में राहत देने से इनकार कर दिया है। जस्टिस बीडी गुरु की एकलपीठ ने सभी रिट याचिकाएं खारिज करते हुए कहा कि इस विवाद पर हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच पहले ही स्पष्ट निर्णय दे चुकी है। ऐसे में उसी मुद्दे पर अलग राहत देने का कोई आधार नहीं बनता। याचिकाकर्ताओं में कुरूद विकासखंड के शिक्षक भुवन लाल बैस, संजय कुमार साहू, मितेश कुमार पाल, लीलाराम साहू, लक्ष्मी साहू सहित अन्य सहायक शिक्षक और व्याख्याता (एलबी) शामिल थे। उन्होंने 10 मार्च 2017 के शासन परिपत्र के तहत…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में ध्यानाकर्षण के जरिए नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला उठाया। महंत ने पूछा, मामले में गिरफ्तार आईबी के जवान का नाम सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया ? क्या इसमें कोई राजनीतिक सिंडिकेट है? अलर्ट जारी हुआ था फिर भी लापरवाही बरती गई। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा, किसी को बचाने की कोशिश नहीं की गई है, न ही किसी का नाम छिपाया गया। वन विभाग सक्रिय है। महंत ने कहा, टाइगर रिजर्व में चोरी हुई तो कैमरे 2 घंटे के लिए खराब कर दिए गए थे। आपने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन गुजरात में गुणवत्ता मानकों पर विफल घोषित दवाओं के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने राज्य में दवाओं की खरीद और गुणवत्ता जांच को लेकर सरकार से जवाब मांगा। डॉ. चरणदास महंत ने सवाल उठाया कि जिन दवाओं को गुजरात में ब्लैकलिस्ट किया गया, उन्हें छत्तीसगढ़ में प्रतिबंधित क्यों नहीं किया गया। वहीं विधायक अटल श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि राज्य के मरीजों को बिना गुणवत्ता परीक्षण की दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने पूछा कि…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में बुधवार को नवा रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा जोरदार तरीके से उठा। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस और नारेबाजी हुई। कांग्रेस ने इस विषय पर स्थगन प्रस्ताव पेश किया, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने उसे अग्राह्य कर दिया। साथ ही विपक्ष को दस्तावेज सदन की पटल पर रखने की अनुमति भी नहीं दी गई। इसके विरोध में कांग्रेस विधायक गर्भगृह में पहुंचकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे, जिसके चलते वे नियमानुसार स्वमेव निलंबित हो गए। नेता प्रतिपक्ष डॉ.…
रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली। नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक आयोजित इस पदयात्रा में प्रभावित परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग करेगा। करीब 13 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर), तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन पहुंचेगी।…
Pages
Categories
Owner / Editor Details :-
Name :- Shrikant Baghmare
Contact :- 6264 390 985
Email :- khabarwaadnews@gmail.com
