Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    PMGSY की जर्जर सड़कों पर विधानसभा में अभूतपूर्व चर्चा, एक सवाल पर 8 विधायकों ने पूछे पूरक प्रश्न

    July 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    July 15, 2026

    आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर विधानसभा में चिंता, रायपुर में नए फायर स्टेशन की मांग तेज

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • PMGSY की जर्जर सड़कों पर विधानसभा में अभूतपूर्व चर्चा, एक सवाल पर 8 विधायकों ने पूछे पूरक प्रश्न
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई
    • आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर विधानसभा में चिंता, रायपुर में नए फायर स्टेशन की मांग तेज
    • प्रदेश के विकास और जनहित के संकल्पों को साकार करने का सशक्त मंच है विधानसभा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • छत्तीसगढ़ में किरायेदारी कानून हुआ और मजबूत, विधानसभा ने संशोधन विधेयक पारित किया
    • एग्री-टूरिज्म से बदली मैनपाट की तस्वीर, नाशपाती के बाग ने दिलाई नई पहचान
    • महादेव बेटिंग ऐप मामला: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग 10 दिन की ईडी रिमांड पर
    • ‘सभी नागरिकों के लिए समान कानून जरूरी’, यूसीसी पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 16
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नकटी गांव मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुनर्वास की मांग को लेकर निकली न्याय पदयात्रा

    नकटी गांव मुद्दे पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुनर्वास की मांग को लेकर निकली न्याय पदयात्रा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 15, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। नवा रायपुर के नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकान तोड़े जाने के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में ‘न्याय पदयात्रा’ निकाली। नकटी गांव से राजभवन (लोकभवन) तक आयोजित इस पदयात्रा में प्रभावित परिवारों के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और विधायक शामिल हुए। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और उचित मुआवजे की मांग करेगा।

    करीब 13 किलोमीटर लंबी यह पदयात्रा नकटी गांव से शुरू होकर पीटीएस चौक, माना, फुंडहर चौक, श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर), तेलीबांधा और गौरव पथ होते हुए राजभवन पहुंचेगी। कांग्रेस का आरोप है कि नकटी गांव के 85 प्रभावित परिवारों को अब तक न्याय नहीं मिला है। पार्टी की मांग है कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को नकटी गांव में ही 2,000 वर्गफीट जमीन आवंटित कर पुनर्वास किया जाए तथा मकान तोड़े जाने से हुए नुकसान के अनुरूप उचित मुआवजा दिया जाए।

    प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की ओर से सेक्टर-30 स्थित हाउसिंग बोर्ड के चौथी मंजिल के फ्लैटों में दिए जा रहे अस्थायी आवास को अस्वीकार कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने मूल गांव में ही पुनर्वास चाहते हैं। फिलहाल सभी परिवार गांव में टेंट और टीन शेड में रहने को मजबूर हैं।

    पदयात्रा के दौरान दीपक बैज के पैर में आई मोच

    पदयात्रा शुरू होने के कुछ समय बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के पैर में मोच आ गई। चोट के कारण वे आगे पैदल नहीं चल सके और इसके बाद कार में सवार होकर पदयात्रा के साथ चलते रहे। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं और प्रभावित ग्रामीणों ने पदयात्रा जारी रखी।

    उधर, संभावित भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए प्रशासन ने पूरे मार्ग पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीराम मंदिर (करेंसी टावर) से तेलीबांधा थाना तिराहा तक यातायात का दबाव अधिक रहने की संभावना जताई है। इस दौरान सर्विस रोड बंद रहेगी। महासमुंद से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों को मुख्य मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    PMGSY की जर्जर सड़कों पर विधानसभा में अभूतपूर्व चर्चा, एक सवाल पर 8 विधायकों ने पूछे पूरक प्रश्न

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पर्वतारोही अमिता श्रीवास को दी बधाई

    आगजनी की बढ़ती घटनाओं पर विधानसभा में चिंता, रायपुर में नए फायर स्टेशन की मांग तेज

    प्रदेश के विकास और जनहित के संकल्पों को साकार करने का सशक्त मंच है विधानसभा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ में किरायेदारी कानून हुआ और मजबूत, विधानसभा ने संशोधन विधेयक पारित किया

    एग्री-टूरिज्म से बदली मैनपाट की तस्वीर, नाशपाती के बाग ने दिलाई नई पहचान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.