Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में हिरासत में मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, परिवार को ₹25 लाख मुआवजे का आदेश

    August 12, 2026

    IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ शिकायत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से मांगा जवाब

    August 12, 2026

    हरेली पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ी परंपराओं का सम्मान खत्म किया गया

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में हिरासत में मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, परिवार को ₹25 लाख मुआवजे का आदेश
    • IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ शिकायत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से मांगा जवाब
    • हरेली पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ी परंपराओं का सम्मान खत्म किया गया
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
    • हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी
    • बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप
    • NEET-UG में OMR गड़बड़ी का दावा, हाईकोर्ट ने छात्रा की याचिका की खारिज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » हरेली पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ी परंपराओं का सम्मान खत्म किया गया

    हरेली पर भूपेश बघेल ने साधा सरकार पर निशाना, बोले- छत्तीसगढ़ी परंपराओं का सम्मान खत्म किया गया

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 12, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं, कृषि संस्कृति और ग्रामीण जीवन की आत्मा माने जाने वाले प्रथम पर्व हरेली तिहार का प्रदेशभर में उत्साह के साथ आयोजन किया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हरेली तिहार कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा बयान दिया है। वहीं उनके रायपुर स्थित निवास पर भी पारंपरिक तरीके से हरेली तिहार मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

    भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के त्योहार परंपरागत हजारों सालों से चली आ रही हैं। हमारी सरकार के समय में इसे बढ़ावा देने का काम किया गया और छत्तीसगढ़ी परंपरा को देश-दुनिया में फैलाने का काम किया गया। उन्होंने कहा कि जो सम्मान हमने हासिल किया था और जिस ऊंचाई को हमारे शासनकाल में हमने छुआ था, वह आज खत्म कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ में महतारी की फोटो नहीं लगाई जा रही है। साथ ही कहा कि विश्व आदिवासी दिवस पर भी सरकार की ओर से कोई बधाई नहीं दी गई।

    हरेली प्रकृति और कृषि से जुड़ा पर्व

    हरेली तिहार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हरेली का त्योहार हमारे छत्तीसगढ़ का पहला तिहार है। सभी लोग और किसान मिलकर इसे मनाते हैं। इस दिन औजारों की पूजा होती है और पशुधन की पूजा की जाती है। यह तिहार प्रकृति से जुड़ा हुआ है।

    अमित शाह के बयान पर पलटवार

    सदन को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह को किसने रोका है? गृहमंत्री को सदन में आने से कोई रोक सकता है? सवाल इस बात का है कि हजारों बच्चों पर गोली चलाई गई, AK-47 चलाई गई, आंसू गैस छोड़ी गई और लाठीचार्ज किया गया। यह किसका आदेश था? राहुल गांधी यही सवाल पूछ रहे हैं। अगर यह आदेश गृहमंत्री का है, तो उन्हें इस्तीफा देना चाहिए।

    पीएम को लेकर किये जा रहे पोस्ट पर दिया बयान

    भूपेश बघेल ने आजकल सोशल मीडिया में बच्चों के प्रधानमंत्री को लेकर किये जा रहे पोस्ट को लेकर कहा कि जो हम लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया है। बड़ी मुश्किल से यह छवि बनाई थी “56 इंच का सीना।” बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।

    भूपेश बघेल के आवास पर भी हुआ आयोजन

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित आवास पर भी हरेली तिहार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में PCC महिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, विधायक संदीप साहू, रामकुमार यादव, कुंवर सिंह निषाद, चातुरी नंद, हर्षिता बघेल और पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया सहित कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके साथ ही भूपेश बघेल की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल तथा उनकी बेटी और बहू भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ में हिरासत में मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने CBI को सौंपी जांच, परिवार को ₹25 लाख मुआवजे का आदेश

    IPS रतनलाल डांगी के खिलाफ शिकायत मामले में हाईकोर्ट सख्त, पुलिस मुख्यालय और गृह विभाग से मांगा जवाब

    लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़क एवं भवन निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

    हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी

    बस्तर की 800 साल पुरानी विरासत देश-दुनिया तक पहुंचाने की पहल, केंद्रीय मंत्री से मिले सांसद कश्यप

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.