पटना।1 जून 2024
Big Breaking: BJP प्रत्याशी रामकृपाल यादव पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी रामकृपाल यादव पर शनिवार को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक मसौढ़ी से लौटने के दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन पर गोली चलाई। हालांकि इस हमले में वे बाल-बाल बच गए। वहीं उनके साथ कार में सवार एक समर्थक को चोट आई है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंची है और जांच में जुट गई है।
रामकृपाल यादव ने बताया कि मुझे बूथ पर अवैध तरीके से एक विधायिका के घुसने की सूचना मिली थी। उसी का निरीक्षण कर लौट रहा था। इसी दौरान पिंजड़ी गांव में समर्थकों से मिलने गया था। अचानक पिंजड़ी गांव के बाहरी इलाके में ही 20 से 25 लोगों ने घेरकर हमला कर दिया। ईंट-पत्थर के अलावा फायरिंग भी की गई। गांव के एक समर्थक ने मुझे बचाने की कोशिश की। उसे बंदूक से बट से पीटा गया। मैं हमलावरों को नहीं जानता हूं। आज हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ है।



