Bilaspur News: बिलासपुर जिले में बिजली सुधारते समय हादसा हो गया। दरअसल, बिजली लाइन सुधारते समय लाइनमैन का हाथ झुलस गया। हादसे में बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई। यह पूरा मामला शनिचरी बाजार के पास की है।
Read Also- 72 वर्षीय पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार किया तो 75 वर्षीय पति ने फावड़े से मार-मारकर ले ली जान
Bilaspur News: मिली जानकारी के अनुसार, एक इंजीनियर ने बिजली सुधारने के लिए संविदा कर्मचारी को बिना सप्लाई बंद किए ही खंबे पर चढ़ाया। लाइनमैन रोहित कुमार ध्रुव ने बताया कि, इंजीनियर ने बिना सप्लाई बंद किए ही मुझे खंबे पर चढ़ने के लिए मजबूर किया। बिजली के तार को हाथ लगाते ही उसका हाथ बुरी तरह से झुलस गया। झटके के बाद वह खंबे से चिपका रहा। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। फिलहाल जिले के एक निजी अस्पताल में लाइनमैन का इलाज चल रहा है।
Read Also- कोटवार ने पूर्व महिला सरपंच सहित 2 युवतियों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, आक्रोशित ग्रामीणों ने घेरा थाना
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग
Bilaspur News: वहीं प्रदेशभर में हीट वेव का कहर जारी है। भीषण गर्मी और ओवर लोड के चलते बिलासपुर के ही शनिचरी रपटा के पास ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आगजनी से बिजली कटौती हो गई जिससे लोग काफी परेशान हैं। वहीं दमकल की टीम आग बुझाने की कोशिश में जुट गई है।



