Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    September 4, 2026

    CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा

    September 4, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    September 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष
    • CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा
    • शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी
    • रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण
    • मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह
    • AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा
    • CM डॉ. मोहन यादव ने सीहोर में किया पहले पावर ट्रांसफॉर्मर का रोल-आउट, 2000 युवाओं को रोजगार की उम्मीद
    • दिल्ली दौरे से लौटे CM साय का बड़ा बयान, अलग बस्तर राज्य की मांग पर साधा निशाना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 5
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    BJP ने जारी किया ‘जातिवाद की चाय’ वाला पोस्टर, धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 4, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर।  छत्तीसगढ़ में BJP और कांग्रेस के बीच एक बार फिर सियासी तकरार तेज हो गई है। BJP छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्टर जारी कर कांग्रेस पर जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। पोस्टर में कांग्रेस नेताओं को अलग-अलग कप में चाय परोसते हुए दिखाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने BJP पर पलटवार किया है।

    BJP के पोस्टर में ‘जातिवाद की चाय’

    BJP छत्तीसगढ़ की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्टर में कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय ‘राजीव भवन’ के सामने एक चाय की टपरी दिखाई गई है। इसका नाम ‘जातिवाद की चाय’ रखा गया है। पोस्टर पर लिखा है- ‘यहां वादा नहीं, भेदभाव मिलता है!’

    पोस्टर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘इटली की केतली’ से चाय परोसते हुए दिखाया गया है। इसमें कांग्रेस के तीन नेताओं को अलग-अलग कप दिए गए हैं।

    शिव डहरिया के लिए प्लास्टिक का कप, भूपेश बघेल के लिए कागज का कप और टी.एस. सिंहदेव (बाबा) के लिए कांच का कप दिखाया गया है। पोस्टर में ‘वोट की  चीनी’ के साथ स्पेशल लिस्ट में ‘जातिवाद वाली चाय’, ‘पद वाली चाय’ और ‘परिवार वाली चाय’ जैसे तंज भी शामिल हैं।

    BJP ने लिखा- हैसियत देखकर बदलते हैं कप और व्यवहार

    पोस्टर के साथ BJP ने लिखा- “चाय एक ही है, लेकिन कांग्रेस में कप और व्यवहार आज भी हैसियत देखकर बदलते हैं।”

    भाजपा ने इस पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर नेताओं के साथ उनकी कथित हैसियत के आधार पर अलग-अलग व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

    धनेंद्र साहू बोले- कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई BJP

    BJP के पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि BJP को कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता देखकर घबराहट हो रही है। धनेंद्र साहू ने कहा, “BJP को कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता देखकर घबराहट हो रही है। कुछ भी ऊलजलूल आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं।”

    उन्होंने BJP और RSS पर भी निशाना साधते हुए कहा, “घोर जातिवादी तो RSS और BJP है। धनेंद्र साहू ने BJP को दूसरों को नसीहत देना बंद करने की बात भी कही।

    पोस्टर से फिर आमने-सामने BJP-कांग्रेस

    ‘जातिवाद की चाय’ वाले पोस्टर के सामने आने के बाद प्रदेश में BJP और कांग्रेस के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा जहां पोस्टर के जरिए कांग्रेस पर निशाना साध रही है, वहीं कांग्रेस इसे भाजपा की राजनीतिक घबराहट बता रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री, भक्तों के साथ किया हरे कृष्ण महामंत्र का घोष

    CM साय ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ को टेक्सटाइल हब बनाने पर हुई चर्चा

    शिक्षक दिवस विशेष: नक्सलमुक्त क्षेत्रों में शिक्षा की नई भोर, छत्तीसगढ़ में नक्सलमुक्त क्षेत्रों में स्कूलों में बजने लगी घंटी

    रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने किया विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण

    मास्टर्स हॉकी कप 2026 में छत्तीसगढ़ की बेटियों का जलवा, फाइनल में बनाई जगह

    AAP छत्तीसगढ़ को बड़ा झटका, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने दिया इस्तीफा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.