अंबिकापुर। 29 मई 2024
CG NEWS : जिले से हादसे की खबर सामने आयी है, पूरा मामला अंबिकापुर जिले के लिबरा वाटरफॉल बताया जा रहा है।
युवक दोस्तों के साथ वाटरफॉल में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई। आनन फानन में आस–पास के लोगों ने युवक को बाहर निकाला और तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया।
घटना की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना दरिमा थाना क्षेत्र के लिबरा वाटरफॉल की है। बता दें कि लिबरा वाटरफॉल में हर साल जान जाती है।


