Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…

    September 9, 2026

    छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार

    September 9, 2026

    राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ में उद्योगों का महाकुंभ: 18 से 20 सितंबर तक रायपुर में होगा 14वां इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर…
    • छत्तीसगढ़ को रेल परियोजनाओं की बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जताया आभार
    • राजनांदगांव में UCC पर जनपरामर्श शुरू, विवाह-तलाक से उत्तराधिकार तक सामाजिक संगठनों ने दिए सुझाव
    • मध्य प्रदेश में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के बाद छग आबकारी विभाग अलर्ट, शुरू किया सघन जांच अभियान
    • रायपुर कमिश्नरेट में थाना प्रभारियों का तबादला, देखें लिस्ट
    • ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंत्री ओपी चौधरी ने की समीक्षा, जनभागीदारी बढ़ाने के दिए निर्देश
    • राज्य गठन के बाद पहली बार नगर तथा ग्राम निवेश विभाग में 21 सहायक संचालकों की एक साथ नियुक्ति, CM साय ने सौंपे नियुक्ति पत्र
    • हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, September 9
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए किया रोड शो, चाय बेचने वाले महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में जनता से मांगा वोट, कहा- कांग्रेस हमेशा छल करते आई है…

    मुख्यमंत्री साय ने रायगढ़ में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए किया रोड शो, चाय बेचने वाले महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के पक्ष में जनता से मांगा वोट, कहा- कांग्रेस हमेशा छल करते आई है…

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareFebruary 5, 2025 trending No Comments3 Mins Read
    Road show of CM Sai in Raigarh
    Road show of CM Sai in Raigarh

    Road show of CM Sai in Raigarh : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी चाय वाले जीवर्धन चौहान और अन्य वार्ड प्रत्याशियों के लिए रोड शो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

    मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब दो बजे रायगढ़ पहुंचे, जहां सत्तीगुड़ी चैक से उनका रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान, प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चैधरी और जिला भाजपा अध्यक्ष अरूणधर दीवान भी उनके साथ थे। रोड शो गद्दी चैक, सुभाष चैक होते हुए रामनिवास टाकीज चैक तक पहुंचा, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री साय का गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया।

    Read Also-  भगवा टीशर्ट, गले में रुद्राक्ष की माला… PM ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, CM साय ने शेयर किया VIDEO

    Road show of CM Sai in Raigarh :  इसके बाद मुख्यमंत्री साय का रोड शो शहीद चैक होते हुए मिनी माता चैक पहुंचा, जहां उन्हें केले से तौला गया। वहीं महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान में रुककर उन्होंने चाय भी बनाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल का फायदा नगरीय निकाय चुनाव में मिलेगा और नगरीय निकाय चुनाव में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

    मुख्यमंत्री साय ने कहा, “आज से प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार कार्यक्रम प्रारंभ हुआ है, और कोरबा से इसकी शुरुआत हुई थी। रायगढ़ मेरा पुराना क्षेत्र है, और यहां की जनता ने मुझे 20 सालों तक सांसद बनाया। जब भी मैं यहां आता हूं तो भावुक हो जाता हूं। भाजपा ने यहां से जीवर्धन चौहान को प्रत्याशी बनाया है। वह आज भी चाय बेचकर अपनी आजीविका चलाते हैं। आज हमने उनकी बनाई चाय पी, जो बहुत मीठी थी, और उससे भी मीठी उनकी जुबान है।”

    Read Also-  शराब घोटाला केस में पूर्व मंत्री लखमा को 18 फरवरी तक जेल, खारिज हुई याचिका

    Road show of CM Sai in Raigarh :  मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि रायगढ़ में महापौर चुनाव के साथ-साथ वार्डों में भी भाजपा की जीत होगी क्योंकि कांग्रेस जनता का विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस हमेशा छल करती आई है। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 वादों के साथ सरकार बनाई, लेकिन उन्होंने पांच साल में जनता को धोखा दिया। 2023 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा, और लोकसभा चुनाव में भी छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जीत दिलाई। अब नगरीय निकाय चुनाव में भी कांग्रेस का वही हाल होने वाला है।”

    मुख्यमंत्री साय ने भाजपा के विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी और कहा, “13 महीनों में भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी को पूरा किया है और प्रदेश की जनता का विश्वास जीता है। हम विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ते हैं और जनता के दुख-दर्द में हमेशा खड़े रहते हैं। हमारे प्रधानमंत्री का नारा है – ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास’।”

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    cg hindi news cg latest hindi news cg news cg raipur news chhattisgarh breaking news chhattisgarh news raipur news today
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    हड़ताल के ऐलान के बाद बस संचालकों की मंत्री कश्यप के साथ बैठक

    राहुल गांधी की याचिका खारिज होने पर बोले सांसद वीडी शर्मा, ‘राजनीति में अपना व्यक्तित्व होना चाहिए’

    भाजपा के संगठन पर भूपेश बघेल के सवालों का सीएम साय ने दिया करारा जवाब

    ड्यूटी के दौरान अचानक लापता हुआ पेट्रोल पंप कर्मचारी, पानी की टंकी में मिली लाश

    स्मार्ट मीटर को लेकर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का सरकार पर हमला, सीएम साय को पत्र लिखकर सौंपे ‘फर्जीवाड़े’ के दस्तावेज

    छत्तीसगढ़ में बारिश पर लगा ब्रेक, अब 3 दिन बरसेंगे बादल; कई जिलों में यलो अलर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.