रायपुर। राजधानी के खरोरा के एक निजी यूनिवर्सिटी में वार्षिकोत्सव के दौरान मारपीट का मामला सामने आया है…जूनियर स्टूडेंट के साथ पहुंचे युवकों ने सीनियर की पिटाई कर दी…बताया जा रहा है कि बाहरी युवकों ने बेहोश होते तक छात्र की पिटाई की. जिसके बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई. वहां मौजूद छात्रों और विद्यार्थियों ने छात्र व उसके साथियों का वीडियो रिकॉर्ड किया. जिसके बाद कार के नंबर को पुलिस को दे दिया. इस घटना को दो दिन बीत चुके हैं. बावजूद इसके आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है..मामले में एनएसयूआई ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
Public Holiday: इस बुधवार बंद रहेंगे सभी स्कूल, बैंक व सरकारी दफ्तर, सरकर ने की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा, जानें वजह?
वार्षिकोत्सव के दौरान हंगामा
घटना के दूसरे दिन शनिवार को लिखाई गई. रिपोर्ट है कि 21 फरवरी की रात को 9.30 बजे वार्षिकोत्सव के दौरान आरोपी छात्र व दोस्तों ने हंगामा किया. विरोध करने पर मारपीट करने लगे. सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने कार्यक्रम में हंगामा किया. छात्रों पर हूटिंग भी करते रहे. रोके जाने पर विवाद हुआ. आरोपी रणवीर सिंह व अन्य आरोपी दो कारों में पहुंचे थे. एक कार में भाजपा का झंडा लगा हुआ था. हालांकि टीआई ने कहा कि आरोपियों का भाजपा से कोई संबंध नहीं है. आरोपियों की एक बलेनो कार का नंबर पुलिस को मिला है.




