Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    September 6, 2026

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    September 6, 2026

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    • साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश
    • मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश
    • ‘एजुकेशन डायलॉग’ में CM डॉ. मोहन यादव का युवा शिक्षा अधिकारियों से सीधा संवाद, बोले- कोई बच्चा पीछे न रहे
    • जस्टिस कृष्ण राम महापात्रा होंगे छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस, केंद्र ने जारी किया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गोंडी भाषा और धर्म कोड पर मंथन, नवा रायपुर में गोंड महासभा की कार्यशाला आयोजित

    गोंडी भाषा और धर्म कोड पर मंथन, नवा रायपुर में गोंड महासभा की कार्यशाला आयोजित

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। नवा रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा की कार्यशाला में कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम और मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते शामिल हुए। कार्यक्रम में मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कार्यशाला में पीएम जनमन योजना, धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना, संस्कृति, इतिहास और आदिवासी समाज के विकास जैसे विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि गोंडी भाषा बहुत बड़े भूभाग में बोली जाती है। बस्तर, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई हिस्सों में गोंडी बोलने वाले लोग हैं। ऐसे में समाज की ओर से गोंडी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग रखी गई है।

    आदिवासी समाज धर्म कोड की करेगा मांग – सांसद कुलस्ते

    मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने आदिवासी धर्म कोड की मांग पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि जब पूरे देश का आदिवासी समाज एकमत होकर धर्म कोड की मांग करेगा, तभी इस पर प्रभावी ढंग से बात हो सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भील, गोंड, संथाल, मुंडा और उरांव समेत विभिन्न आदिवासी समुदाय अलग-अलग मांग रखते हैं। ऐसे में  सरकार के सामने भी अलग-अलग विषय आते हैं। जब पूरा आदिवासी समाज एकजुट होकर धर्म कोड की मांग करेगा, तब सरकार से इसे लागू करने की बात की जाएगी।

    पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का लाभ आदिवासी समाज तक पहुंचाने का होगा काम- कुलस्ते

    यूसीसी (UCC) को लेकर फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि पांचवीं अनुसूची पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। साथ ही कहा कि पांचवीं अनुसूची के प्रावधानों का लाभ आदिवासी समाज तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।

    सरेंडर नक्सलियों के राजनीति में आने के सवाल पर कुलस्ते ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को राजनीति करने का अधिकार है। कौन किस विजन के साथ चुनाव लड़ता है, यह उसका निर्णय है। उन्होंने कहा कि पहले लड़ाई वामपंथी विचारधारा से थी, लेकिन अब परिस्थितियां बदल चुकी हैं और आदिवासी समाज का किसी भी तरह इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना

    कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद

    साइबर ठगी के खिलाफ सुकमा पुलिस की मुहिम में जुड़े ए.आर. रहमान, जारी किया जागरूकता संदेश

    मंत्री रामविचार नेताम ने देखी सड़क की बदहाली, मौके से कलेक्टर को लगाई फटकार, अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.