Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

    July 20, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा

    July 20, 2026

    पर्यटन मंडल मुख्यालय में योजनाओं और परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, आगामी पर्यटन गतिविधियों के रोडमैप पर हुआ मंथन

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा
    • पर्यटन मंडल मुख्यालय में योजनाओं और परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, आगामी पर्यटन गतिविधियों के रोडमैप पर हुआ मंथन
    • डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
    • लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया विषैले SPL का मुद्दा, सरकार ने कहा— कोयले में मिलावट पूरी तरह गैर-कानूनी
    • मुख्यमंत्री साय ने किया ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
    • मुख्य सचिव विकास शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया छत्तीसगढ़ सहित आदिवासी और दूरस्थ क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, July 21
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    UCC, स्मार्ट मीटर और CAG रिपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का पलटवार, कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 20, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read
    Arun Saw Statement
    Arun Saw Statement

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सोमवार को NEET परीक्षा विवाद, समान नागरिक संहिता (UCC), स्मार्ट मीटर, बिजली बिल, स्थानीय निकायों की CAG रिपोर्ट और कांग्रेस के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार को बदनाम करने के लिए लगातार भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन जनता सब कुछ समझ रही है।

    NEET विवाद पर विपक्ष को घेरा

    NEET परीक्षा विवाद और युवाओं के प्रदर्शन पर अरुण साव ने कहा कि सरकार ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए दोबारा परीक्षा आयोजित कराई। इसके बावजूद विपक्ष इस मुद्दे पर राजनीति कर सरकार की छवि धूमिल करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहा है।

    ‘UCC से आदिवासी समाज को कोई नुकसान नहीं’

    प्रदेश में UCC लागू करने को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि आदिवासी समाज के हित पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित समिति सभी पक्षों से सुझाव लेकर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कांग्रेस पर लोगों में भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

    स्मार्ट मीटर और बिजली बिल पर दिया जवाब

    बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस के विरोध पर अरुण साव ने कहा कि स्मार्ट मीटर आधुनिक तकनीक का हिस्सा हैं और इन्हें लेकर अनावश्यक राजनीतिक विवाद खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना वजह इस मुद्दे को तूल दे रही है।

    विकास कार्यों में भेदभाव के आरोप खारिज

    विपक्षी विधायकों के क्षेत्रों की उपेक्षा के आरोपों को खारिज करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे छत्तीसगढ़ के संतुलित और समग्र विकास के लिए काम कर रही है। किसी भी क्षेत्र के साथ भेदभाव नहीं किया जा रहा है।

    ‘कांग्रेस के आरोपों में कोई तथ्य नहीं’

    संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के खिलाफ कोई ठोस प्रमाण पेश नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल साय सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहा है, जबकि राज्य में सुशासन की दिशा में लगातार काम हो रहा है।

    भूपेश-टीएस पर साधा निशाना

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव के एक साथ नजर आने के सवाल पर अरुण साव ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कब मतभेद होंगे और कब मेल-मिलाप, इसका कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न स्पष्ट नीति है, न नीयत और न ही नेतृत्व।

    CAG रिपोर्ट को लेकर भी कांग्रेस पर हमला

    स्थानीय निकायों से जुड़ी CAG रिपोर्ट के मुद्दे पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रशासनिक व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जनता देख चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की राजनीति विकास के बजाय केवल सत्ता और परिवार तक सीमित रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    स्मार्ट मीटर और वंदे मातरम् पर सीएम साय का बड़ा बयान, कांग्रेस पर साधा निशाना

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज से उजागर हुआ सरकार का अलोकतांत्रिक चेहरा

    पर्यटन मंडल मुख्यालय में योजनाओं और परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा, आगामी पर्यटन गतिविधियों के रोडमैप पर हुआ मंथन

    डॉ. अजय कौशिक को मिला बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

    लोकसभा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उठाया विषैले SPL का मुद्दा, सरकार ने कहा— कोयले में मिलावट पूरी तरह गैर-कानूनी

    मुख्यमंत्री साय ने किया ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ, गौ विज्ञान परीक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.