Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    August 1, 2026

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    August 1, 2026

    रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान
    • डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
    • रुद्राभिषेक के लिए ये हैं सबसे शुभ तिथियां, जानें कब मिलेगा महादेव का विशेष आशीर्वाद
    • कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल
    • कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतने वालों के लिए मोहन सरकार का बड़ा ऐलान
    • केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र
    • 11 अगस्त को लॉन्च होगी नई गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज K100 Pro Max
    • कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, August 1
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    डिजिटल न्याय व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा, रायपुर में कल होगी राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 1, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। न्याय व्यवस्था को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से अधिक सशक्त, सरल, सुगम एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आगामी 2 अगस्त 2026 को रायपुर स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड में “नवीन आपराधिक कानूनों के माध्यम से डिजिटल न्याय व्यवस्था को सशक्त बनाना” विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यशाला नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा न्याय प्रणाली में डिजिटल तकनीकों के समावेश के माध्यम से न्यायिक प्रक्रिया को अधिक दक्ष, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव तथा न्यायमूर्ति श्री चंद्रवंशी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अन्य न्यायाधीशगण भी कार्यक्रम में सहभागी होंगे।

    राज्य स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ राज्य की न्यायिक सेवा के अधिकारीगण, सभी जिलों के पुलिस अधीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिदेशक सहित पुलिस एवं न्यायिक तंत्र के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। कार्यशाला न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ नवीन तकनीकों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

    कार्यशाला के दौरान अंतर-संचालनीय आपराधिक न्याय प्रणाली (आईसीजेएस), अपराध एवं अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं प्रणाली (सीसीटीएनएस), डिजिटल न्यायिक समन्वय, नवीन आपराधिक कानूनों के अंतर्गत तकनीकी एकीकरण तथा न्याय एवं पुलिस व्यवस्था के डिजिटलीकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा और विचार-विमर्श किया जाएगा। इन विषयों के संबंध में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) एवं राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के वरिष्ठ अधिकारी विषय विशेषज्ञ के रूप में तकनीकी प्रशिक्षण एवं विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे।

    यह राज्य स्तरीय कार्यशाला न्यायपालिका, पुलिस एवं अभियोजन तंत्र के मध्य समन्वित डिजिटल व्यवस्था को सुदृढ़ करने, नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन को गति देने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से नागरिकों को त्वरित, सुलभ, पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    कश्मीर आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत, CM साय ने 20-20 लाख रुपये सहायता का किया ऐलान

    कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूरों की हत्या पर गरमाई सियासत, पीसीसी चीफ दीपक बैज ने उठाए सवाल

    केरसई में निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक सहभागिता का केंद्र

    कटघोरा अटल प्रतिमा विवाद पर गरमाई सियासत, विधायक अजय चंद्राकर ने उठाई प्रदेशव्यापी जांच की मांग

    कुलगाम में आतंकियों ने दो छत्तीसगढ़ी मजदूरों की हत्या, सुरक्षा एजेंसियों का सर्च ऑपरेशन जारी

    जनप्रतिनिधियों के लंबित मामलों पर हाईकोर्ट सख्त, ट्रायल कोर्ट से मांगी ताजा रिपोर्ट

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.