Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    September 8, 2026

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    September 8, 2026

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    September 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड
    • अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी
    • नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
    • बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम
    • सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता
    • नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात
    • CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से ‘सेवा संकल्प अभियान’, PM मोदी की दीर्घायु के लिए जलेंगे 36 लाख दीये
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, September 8
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    शराब के नशे में स्कूल बस चलाना पड़ा भारी, ड्राइवर को 3 दिन की सजा और ₹15 हजार अर्थदंड

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 8, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    दुर्ग। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध यातायात पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा के साथ स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्कूल बसों एवं उनके चालकों की विशेष जांच की जा रही है। सोमवार को यातायात पुलिस दुर्ग ने जांच के दौरान स्कूल बस चालक गोपीराम विश्वकर्मा को शराब के नशे में बस चलाते पाया। चालक की इस गंभीर लापरवाही पर यातायात पुलिस ने तत्काल केपीएस कुठेला भाठा दुर्ग की स्कूल बस CG 07 CT 0968 को जब्त कर प्रकरण को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायालय ने आरोपी चालक गोपीराम विश्वकर्मा को धारा 185 मोटर यान अधिनियम के तहत 03 दिवस साधारण कारावास एवं 10,000 रुपए अर्थदंड तथा धारा 184 के तहत 5,000 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है।अर्थदंड जमा नहीं करने की स्थिति में धारा 185 के लिए 30 दिवस तथा धारा 184 के लिए 10 दिवस अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। इस प्रकार अर्थदंड अदा नहीं करने पर कुल 40 दिवस का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

    स्कूल बस में छोटे-छोटे बच्चे यात्रा करते हैं। ऐसे में चालक द्वारा शराब के नशे में बस चलाना बच्चों के जीवन को गंभीर खतरे में डालने वाला कृत्य है। न्यायालय द्वारा की गई यह कार्रवाई स्कूल बस चालकों के लिए स्पष्ट संदेश है कि बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा स्कूल बसों एवं उनके चालकों की जांच लगातार जारी रहेगी। जांच के दौरान शराब सेवन, तेज गति, लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाना, निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करना अथवा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    डीईओ और स्कूल प्रबंधन को भेजा गया पत्र

    स्कूल बस में चालक द्वारा की गई इस गंभीर लापरवाही की रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को भेजी गई है। साथ ही स्कूल प्रबंधन की जवाबदारी तय कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में स्कूल प्रबंधन को भी पत्र भेजा गया है।

    यातायात पुलिस की अपील

    यातायात पुलिस ने अपील की है कि स्कूल बस चालक पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ वाहन चलाएं। किसी भी परिस्थिति में शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं। बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    अंबिकापुर के सिद्धार्थ हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही, मासूम को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन; हालत बिगड़ी

    नालंदा परिसर से ई-बस तक… CM साय ने नगरीय विकास योजनाओं की समीक्षा की, अमृत मिशन की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी

    बस्तर दशहरा 2026: आस्था और परंपरा के साथ आधुनिक व्यवस्थाओं का होगा संगम

    सरगुजा में कुएं में मिली 17 वर्षीय छात्रा की लाश, जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम के बाद थी लापता

    नवा रायपुर में NMIMS का बनेगा KG से PG तक कैंपस, शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात

    CM साय ने डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, राजनांदगांव के फर्टिलाइजर प्लांट और EMC 2.0 पर हुई चर्चा

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.