Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    September 11, 2026

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 11, 2026

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां
    • नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ
    • नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा
    • ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न
    • नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    नवरात्रि में बच्ची से दरिंदगी, फिर हत्या; कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई फांसी की सजा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 11, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में 18 महीने बाद जिला न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी चाचा को मृत्यु दंड की सजा सुनाई है। यह घटना नवरात्रि के दौरान 7 अप्रैल 2025 को हुई थी। बच्ची की लाश खड़ी कार से बरामद हुआ था। पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है।

    बता दें कि मोहन नगर थाना क्षेत्र की बच्ची नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के लिए पड़ोस में ही रहने वाली अपनी दादी के घर गई थी। देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटी तब परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जब बच्ची कहीं नहीं मिली तो परिजनों ने मोहन नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

    पड़ोस में खड़ी कार से बरामद हुआ था शव

    पुलिस को जब बच्ची के लापता होने की जानकारी मिली तब उसकी खोजबीन शुरू की। तलाश के दौरान बच्ची का शव पड़ोस में ही खड़ी एक कार से बरामद हुआ था। बच्ची के शरीर पर चोट और खरोंच के निशान थे। इस घटना के बाद मोहल्ले के आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ और आगजनी कर दी थी। इस मामले में आरोपी चाचा समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस ने मृतक बच्ची के शरीर से लिए गए सैम्पल और आरोपी के डीएनए जांच समान होने के बाद आरोपी की पुष्टि कर ली थी। लगभग 18 महीने के फास्ट्रैक कोर्ट में ट्रायल के बाद अब फैसला आया है।

    आरोपी को मृत्युदंड, जुर्माना भी लगाया

    दुर्ग पुलिस ने विवेचना पूरी करने के बाद प्रकरण सुनवाई के लिए अपर सत्र न्यायाधीश अनिष दुबे के न्यायालय में प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने दोष प्रमाणित होने पर आरोपी को POCSO एक्ट (लैंगिक अपराधों बालकों का संरक्षण अधिनियम) 2012 की धारा 6 (1) के तहत मृत्युदंड और पांच हजार रुपए अर्थदंड, भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (1) के तहत मृत्युदंड और पांच हजार रुपये अर्थदंड तथा धारा 238 (क) के तहत पांच वर्ष के सश्रम कारावास और एक हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। न्यायालय में शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक रूपवर्षा दिल्लीवार ने प्रकरण की पैरवी की।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मुख्य सचिव विकासशील ने की जलग्रहण कार्यक्रमों की समीक्षा, गांवों में बढ़ेंगी आजीविका गतिविधियां

    नवा रायपुर की बढ़ती राष्ट्रीय पहचान और निवेशकों के विश्वास का प्रमाण है नई परियोजना – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले तीन नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ

    ITMS को लेकर CS विकासशील की अहम बैठक संपन्न

    नीम करौली बाबा का जीवन मानव सेवा, प्रेम और भक्ति का प्रेरणादायी उदाहरण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.