Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता

    July 29, 2026

    7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x

    July 29, 2026

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    July 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दिल्ली बैठक से पहले अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- पार्टी ने खो दी प्रासंगिकता
    • 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ 31 जुलाई को लॉन्च होगा OnePlus N6x
    • किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव
    • मेरिट लिस्ट में नाम आने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला
    • एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर
    • डोंगरगढ़ में मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, धारदार हथियार से युवक की हत्या
    • सेवानिवृत्ति के बाद अटकी ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने शासन को 30 दिन में भुगतान का आदेश दिया
    • रायपुर के तेलीबांधा के हार्डवेयर दुकान में भीषण आग, ऑक्टोपस बार समेत तीन दुकानें जलकर राख
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 29
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    किसानों के साथ सरकार मजबूती से खड़ी, बातचीत के लिए बनी मंत्री समिति : सीएम डॉ. मोहन यादव

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 29, 2026 मध्यप्रदेश No Comments3 Mins Read

    भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के साथ हमेशा खड़ी है। जनता को दिक्कत ना आए इसके लिए भी दोनों को पक्षों को चिंता करना चाहिए। वहीं सरकार ने किसानों से बातचीत के लिए समिति बनाई है। कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना, मंत्री विश्वास सारंग, मंत्री कृष्णा गौर, राकेश सिंह समिति में शामिल है। सीएम ने कहा कि सभी किसान संगठन मिलकर समस्या का हल निकालेंगे।

    इधर, कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने किसान प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। इस दौरान कृषि मंत्री ने किसानों की मांग पर सकारात्मक आश्वासन दिया हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

    किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशील सरकार

    कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की मांगों के प्रति संवेदनशील है। सभी मुद्दों का शीघ्र एवं सकारात्मक समाधान करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने और मूंग खरीदी सहित अन्य विषयों पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। सरकार और किसान एक-दूसरे के सहयोगी हैं।

    उन्होंने आगे कहा कि सरकार का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाना तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाना है। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार कर तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र निर्णय लेंगे। आपसी संवाद और सकारात्मक प्रयासों से किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान होगा। प्रदेश में खरीदी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाया जाएगा।

    केंद्रीय कृषि मंत्री को लिखा पत्र

    कृषि मंत्री ने बताया कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर ग्रीष्मकालीन मूंग के उपार्जन का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है। केंद्र सरकार से संशोधित प्रस्ताव अनुसार लक्ष्य सीमा को बढ़ाकर प्रदेश के कुल उत्पादन का 40 प्रतिशत मात्रा, 8.06 लाख मेट्रिक टन का प्रदाय करने की मांग की गई है।

    कृषि मंत्री ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

    कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी किसानों को भड़का रहे है। किसानों को भड़काकर भोपाल शहर को अस्तित्व करने का प्रत्येक प्रयत्न कर रहे हैं। जीतू पटवारी किसाने की आड़ में राजनीति न करें। कांग्रेस को किसानों के साथ छल नहीं करने देंगे। समस्या का समाधान संवाद से होता विवाद से नहीं होता। हमारी सरकार किसानों के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के माध्यम से किसानों की आड़ में भोपाल को अस्त-व्यस्त ना करें।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    एमपी कैबिनेट ने खोला विकास का खजाना: IT, हॉकी, सिंचाई और मिशन शक्ति समेत कई प्रस्ताव मंजूर

    बलराम कृषि महोत्सव में CM डॉ. मोहन यादव की घोषणाओं की बौछार, किसानों को ₹3300 करोड़ ट्रांसफर

    मुख्यमंत्री मोहन यादव की सौगात, अतिथि शिक्षकों को 10 CL देने का निर्णय

    मोहन यादव कैबिनेट का ऐतिहासिक फैसला, मध्यप्रदेश में लागू होगी समान नागरिक संहिता

    मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने बड़ा कदम, NAAC की तर्ज पर बना SAAC; 341 संस्थानों का होगा मूल्यांकन

    मध्यप्रदेश के नैसर्गिक सौंदर्य, इतिहास और संस्कृति का सजीव चित्रण : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.