Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    July 16, 2026

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    July 16, 2026

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना
    • समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार
    • सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा
    • दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    • तेलंगाना में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, माओवादियों का विस्फोटक डंप बरामद
    • ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा छत्तीसगढ़, विधानसभा से विधेयक पारित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » ‘स्वेच्छाचारिता’ टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, सेवाग्राम परियोजना को लेकर भिड़े अजय चंद्राकर और भूपेश बघेल

    ‘स्वेच्छाचारिता’ टिप्पणी पर विधानसभा में हंगामा, सेवाग्राम परियोजना को लेकर भिड़े अजय चंद्राकर और भूपेश बघेल

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 16, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। विधानसभा में नवा रायपुर के सेवाग्राम परियोजना को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने सेवाग्राम पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए इसे “एक व्यक्ति विशेष की स्वेच्छाचारिता” का परिणाम बताया। इस टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कड़ी आपत्ति जताई, जिसके बाद सदन का माहौल गरमा गया।

    विधानसभा में नवा रायपुर स्थित सेवाग्राम की वित्तीय और भौतिक स्थिति पर बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि सेवाग्राम बनाने का निर्णय 10 मार्च 2022 को लिया गया था। परियोजना का उद्देश्य महात्मा गांधी के आत्मनिर्भर ग्राम की अवधारणा को साकार करना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना और कारीगरों को प्रशिक्षण देना है।

    मंत्री ने बताया कि परियोजना के लिए वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक कुल 129 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया। मल्टीपरपज डाइनिंग हॉल, सामुदायिक किचन और प्रसाधन कक्ष पर 3.72 करोड़ रुपये तथा अन्य निर्माण कार्यों पर 104.05 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। सरकार के अनुसार सेवाग्राम के सभी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुके हैं, जबकि इसके संचालन के लिए अभी तक कोई अलग सेटअप स्वीकृत नहीं किया गया है।

    मंत्री के जवाब के बाद भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि “एक व्यक्ति विशेष की स्वेच्छाचारिता की वजह से करीब 200 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए।” इस टिप्पणी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तत्काल खड़े हुए और कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने इस बयान का विरोध करते हुए स्पष्टीकरण देने की कोशिश की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी टीका-टिप्पणी शुरू हो गई और सदन में कुछ देर तक जोरदार बहस का माहौल बना रहा।

    अजय चंद्राकर ने बाद में स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को आहत करना नहीं था, और उन्होंने अपनी टिप्पणी से भूपेश बघेल की भावनाएं आहत होने पर सदन में खेद भी व्यक्त किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सरकारी कर्मचारियों की निजी जानकारी पर हाईकोर्ट का संरक्षण, जनहित न हो तो नहीं मिलेगी सूचना

    समाधान शिविर में आवेदन, कुछ ही समय में मिली धान रोपाई मशीन; किसान ने जताया आभार

    सरगुजा पर्यटन को नई उड़ान देने की पहल : फेम ट्रिप के अंतर्गत टूर ऑपरेटर्स ने अम्बिकापुर के आतिथ्य और होटल सुविधाओं का लिया अनुभव

    छत्तीसगढ़ विधानसभा में प्लास्टिक प्रदूषण पर सत्ता-विपक्ष एकजुट, कड़ी कार्रवाई का भरोसा

    दोकड़ा की ऐतिहासिक जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, निभाई गजपति महाराजा की परंपरा

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ट्री एटीएम को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.