रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित ‘जल जन सेवा संकल्प यात्रा’ के तहत छत्तीसगढ़ से 100 युवाओं की टीम रवाना हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा तथा स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने झंडा दिखाकर यात्रा को रवाना किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर देशभर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन है। उन्होंने कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्मक्षेत्र है, जबकि वडनगर उनकी जन्मभूमि है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रेरक बाइक यात्रा होनी है, इसके लिए दो बसों में युवाओं को भेजा गया है। ये लोग छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। दस नदियों के जल से जलाभिषेक होगा। 22 सितंबर तक लगातार यात्रा करेंगे।




