Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    JDA प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, कई मुद्दों पर मिला आश्वासन

    July 22, 2026

    सत्ता-संगठन के समन्वय और चुनावी तैयारी पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक

    July 22, 2026

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • JDA प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, कई मुद्दों पर मिला आश्वासन
    • सत्ता-संगठन के समन्वय और चुनावी तैयारी पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक
    • अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश
    • स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार
    • पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल
    • ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था होगी पूरी तरह डिजिटल, CCTNS की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के बड़े निर्देश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सत्ता-संगठन के समन्वय और चुनावी तैयारी पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक

    सत्ता-संगठन के समन्वय और चुनावी तैयारी पर भाजपा कोर ग्रुप की अहम बैठक

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में भाजपा कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठन की ओर से दिए गए पुराने कार्यों की समीक्षा की गई।

    बैठक में सत्ता और संगठन के बीच बेहतर समन्वय के साथ आगामी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन की आगामी रणनीति और चुनावी तैयारियों को लेकर भी विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके साथ ही प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर भी वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श किया। बैठक में सत्ता और संगठन के बीच समन्वय को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी संगठन में कसावट लाने को लेकर भी रायशुमारी की गई।

    कोर ग्रुप की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, हमारे हर माह प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाती है। इस बार की बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश भी शामिल थे। इस बैठक में पिछले दिए गए कार्यों की समीक्षा और आने वाले कार्यों की रणनीति तैयार की गई है। पिछले कार्यक्रमों के पदाधिकारी और प्रभारियों से जानकारी ली गई है। बैठक में कई कार्यों की नई जिम्मेदारी भी दी गई है।

    प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा, कल हमारे मोर्चा प्रकोष्ठ की भी बैठक बुलाई गई है। इसी क्रम में आने वाले समय में जिले के पदाधिकारियों की बैठक, मंडल, शक्ति केंद्र और फिर मन की बात के साथ बूथ स्थर तक की बैठक आयोजित की जाती है।

    अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी कांग्रेस

    राहुल गांधी और विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा, कांग्रेस के पास मुद्दा पीआर कार्य रह नहीं गया है। कांग्रेस का पूरे देश से सफाया हो चुका है। कांग्रेस का किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति पर विश्वास नहीं है। पूरे देश में गलत वातावरण बनाना चाहती है। आप सदन की स्थिति देखिए, सदन बाधित कर दे रहे हैं, लेकिन देश की जनता इसे बहुत अच्छे से जानती है और देख भी रही है। कांग्रेस अपने मंसूबों पर कामयाब नहीं हो पाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    JDA प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा 17 सूत्रीय मांगपत्र, कई मुद्दों पर मिला आश्वासन

    अंतरराष्ट्रीय लोक कलाकार विक्रम यादव के इलाज पर सरकार की नजर, संस्कृति मंत्री ने दिए विशेष निर्देश

    स्टेट जीएसटी की बड़ी कार्रवाई, 10 करोड़ की टैक्स चोरी मामले में स्टील कारोबारी गिरफ्तार

    पूरी निष्ठा और सेवा भाव से करें जनसेवा, विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में निभाएं महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    शिक्षा ही सफलता का मूल मंत्र है, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे — मंत्री राजेश अग्रवाल

    ACB/EOW में 10 DSP की पदस्थापना, गृह विभाग से प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए अधिकारी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.