Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    July 30, 2026

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर
    • सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक
    • ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले कप्तान अजिंक्य रहाणे ने लिया संन्यास
    • मोहन यादव सरकार का बड़ा फैसला, MSP पर 60% मूंग खरीदने का ऐलान
    • मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब
    • दिल्ली बैठक के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में बड़े जनआंदोलन की तैयारी
    • कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली भेजा गया, हालत खतरे से बाहर

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 30, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। उत्तरप्रदेश के ललितपुर में हुए सड़क हादसे में घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव को बेहतर इलाज के लिए आज सुबह झांसी से दिल्ली रेफर किया गया। उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक किरण सिंह देव की हालत खतरे से बाहर है। उनके पैर और कमर में चोट आई है।

    बता दें कि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तरप्रदेश में सड़क हादसे के शिकार हुए थे। हादसा झांसी-ललितपुर हाईवे पर उस समय हुआ था, जब वह परिवार के साथ बागेश्वर धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। उन्हें तत्काल झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरु पूर्णिमा के अवसर पर किरण देव अपने परिवार के साथ बागेश्वर धाम गए थे। वापसी के दौरान झांसी-ललितपुर मार्ग पर सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने की कोशिश में उनके चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और कार ट्रक में घुस गई।

    हादसे के वक्त किरण देव के साथ उनकी सुरक्षा में तैनात पीएसओ भी वाहन में मौजूद थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दूसरी कार में सफर कर रहे थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें तुरंत झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इस हादसे में किरण सिंह देव का चालक भी घायल हुआ है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    सूरजपुर में पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव, निरीक्षक से आरक्षक तक का हुआ ट्रांसफर

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, हाईकोर्ट ने सेक्स CD मामले की सुनवाई पर लगाई रोक

    मिलेट चिक्की वितरण में असमानता पर हाईकोर्ट नाराज, राज्य सरकार से तलब किया जवाब

    दिल्ली बैठक के बाद एक्शन मोड में कांग्रेस, छत्तीसगढ़ में बड़े जनआंदोलन की तैयारी

    कार का शीशा तोड़कर ₹4.90 लाख लेकर फरार हुए चोर, पुलिस जांच में जुटी

    संगठन निर्माण में अव्वल रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस, मलकीत सिंह गैंदू ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.