Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    September 6, 2026

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    September 6, 2026

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    September 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां
    • द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी
    • राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’
    • पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा
    • झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?
    • ‘जातिगत जनगणना से भाग रही मोदी सरकार’, नाना पटोले ने प्रारूप पर साधा निशाना
    • कोंडागांव में नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, जंगल से पिस्टल, बारूद और वॉकी-टॉकी बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Sunday, September 6
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत..

    पेंड्रा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को रौंदा, पिता-पुत्र की मौके पर दर्दनाक मौत..

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 15, 2026Updated:July 15, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    सुमित जालान, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के पेंड्रा नगर में बुधवार को तड़के सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की महिला सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा राय पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर उस समय हुआ, जब कोयले से भरे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने स्कूटी सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे। हादसे में कुडकई गांव निवासी तेरस भरिया और उनके पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

    हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रेलर का पीछा कर शिशु मंदिर के पास उसे रोक लिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी।

    बाईपास नहीं होने से बढ़ रहे हादसे..

    पेंड्रा नगर से प्रतिदिन बड़ी संख्या में कोयला, सीमेंट और अन्य भारी मालवाहक वाहन शहर के बीचों-बीच से गुजरते हैं। नगर में बाईपास सड़क नहीं होने के कारण भारी वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार ट्रेलरों और भारी वाहनों की आवाजाही के चलते आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई लोगों की जान जा चुकी है।

    नगरवासियों का कहना है कि लंबे समय से पेंड्रा के लिए बाईपास सड़क की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है। लोगों का मानना है कि यदि बाईपास का निर्माण हो जाता, तो भारी वाहनों को शहर के भीतर से नहीं गुजरना पड़ता और इस तरह की कई दुर्घटनाओं को रोका जा सकता था।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बहनों संग साझा की पर्व की खुशियां

    द्रोणाचार्य संगम-2026 में राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा- शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी

    राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    झीरम कांड पर गरमाई सियासत, मंत्री लखनलाल देवांगन बोले- ‘अब कांग्रेस के बयानों में कोई दम नहीं’

    पदोन्नति पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ज्वाइनिंग डेट नहीं नियुक्ति वर्ष से गिनी जाएगी अर्हकारी सेवा

    झीरम फैसले पर CM साय का कांग्रेस को जवाब- सबूत थे तो NIA को देते, जेब में लेकर क्यों घूमते रहे?

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.