Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    July 31, 2026

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

    July 31, 2026

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई
    • केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा
    • रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली
    • ‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, सनी देओल ने पर्दे पर जीवंत की विभाजन की त्रासदी
    • महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा
    • पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश
    • जाने कैसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, July 31
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    रायपुर में खजूर कारोबारी पर GST की बड़ी कार्रवाई, 1.30 करोड़ रुपये की पेनाल्टी वसूली

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 31, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। स्टेट जीएसटी विभाग ने खजूर के कारोबार में पहली बार इतनी बड़ी कर वसूली की है। विभाग की छापेमारी के बाद शहर के प्रमुख कारोबारी एसएन ट्रेडर्स के संचालक साधुराम नेनूमल ने एकमुश्त 1.30 करोड़ रुपये का कर और जुर्माना जमा कराया।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, जीएसटी अधिकारियों को सूचना मिली थी कि एसएन ट्रेडर्स का देवपुरी में बड़ा गोदाम संचालित है। इसके अलावा कारोबारी गुढ़ियारी समेत शहर के अन्य स्थानों से भी खजूर की खरीद-बिक्री करता है। यह फर्म विदेशों से खजूर आयात कर छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में उसकी सप्लाई करती है। लंबे समय तक अधिकारियों को मुख्य गोदाम की जानकारी नहीं मिल पाई थी, लेकिन बाद में देवपुरी स्थित गोदाम का पता लगने पर वहां छापेमारी की गई।

    पेन ड्राइव से खुला करोड़ों के कारोबार का राज

    शुरुआती जांच में अधिकारियों को कोई खास दस्तावेज नहीं मिले। हालांकि गोदाम में रखे एक पुराने कंप्यूटर में लगी पेन ड्राइव की जांच के दौरान करोड़ों रुपये के वास्तविक कारोबार का रिकॉर्ड मिला। इसके बाद अधिकारियों ने पेन ड्राइव में दर्ज आंकड़ों की तुलना जीएसटी रिटर्न में घोषित कारोबार से की, जिसमें बड़े पैमाने पर अंतर पाया गया। जांच के बाद कारोबारी पर 1.30 करोड़ रुपये का कर और जुर्माना निर्धारित किया गया, जिसे वैधानिक कार्रवाई से बचने के लिए तत्काल जमा कर दिया गया।

    आयातित खजूर का कारोबार भी छिपाया गया

    खाद्य सामग्री होने के कारण खजूर पर केवल 5 प्रतिशत जीएसटी लागू होता है। इसके बावजूद जांच में सामने आया कि विशेष रूप से सऊदी अरब से आयात किए जाने वाले खजूर की खरीद और बिक्री का पूरा विवरण विभाग को नहीं दिया जा रहा था। कच्चे रिकॉर्ड में दर्ज कारोबार की तुलना में जीएसटी रिटर्न में केवल लगभग एक-तिहाई कारोबार ही दर्शाया गया था।

    जांच में यह भी सामने आया कि आयात-निर्यात से जुड़े कारोबार को पूरी तरह छिपाया गया था। एसएन ट्रेडर्स छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के अलावा झारखंड, मध्यप्रदेश और ओडिशा में भी खजूर की सप्लाई करता था। यही कारण है कि जीएसटी की दर केवल 5 प्रतिशत होने के बावजूद कारोबारी को 1.30 करोड़ रुपये से अधिक की कर एवं जुर्माना राशि चुकानी पड़ी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बड़ा ऐलान: गलत बीज-खाद बांटने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुख्यमंत्री साय ने की मुलाकात, प्रदेश में डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार पर हुई विस्तृत चर्चा

    महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, 1 अगस्त से शुरू होगा प्रदेशव्यापी अभियान

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के विकास और ‘बस्तर विजन’ पर हुई विस्तृत चर्चा

    पेंशनरों को बड़ी राहत: हाईकोर्ट ने 32 महीने का रुका एरियर जारी करने का दिया निर्देश

    जनहित के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा की अधिकारियों को चेतावनी

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.