Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    August 4, 2026

    रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

    August 4, 2026

    जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण
    • रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा
    • जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक
    • संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय
    • ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी
    • छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे
    • महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर
    • गुरु रविदास जयंती पर सीएम साय की बड़ी घोषणाएं, माघ पूर्णिमा पर सरकारी अवकाश का ऐलान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 4
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक

    जल, जंगल और जमीन के बेहतर प्रबंधन के लिए पेसा-एफआरए टास्क फोर्स की बैठक

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 4, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजातिय क्षेत्र में पंचायत अनुसूचित क्षेत्र विस्तार अधिनियम (पेसा) और वन अधिकार अधिनियम के तहत समन्वय से वनवासियों के हित में साझा जल-जंगल के बेहतर प्रबंधन से कार्य किया जाएगा। इस संबंध में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में पेसा और एफआरए टास्क फोर्स समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जल, जंगल, जमीन के संसाधनों का बेहतर प्रबंधन छत्तीसगढ़ राज्य हो तथा वनवासियों के लिए योजनाओं का क्रियान्वयन हो इस संबंध में मुख्य सचिव ने विभागाीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र व्यक्तियों को वन अधिकार अधिनियमों के अनुसार वन संसाधन अधिकार पत्र दिए जायें। बैठक में वन अधिकार अधिनियम और पेसा कानून के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

    टास्क फोर्स की बैठक में छत्तीसगढ़ पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम, प्रावधान एवं क्रियान्वन की स्थिति की जानकारी प्रस्तुत की गई। इसी तरह से वन अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के अंतर्गत राज्य में प्राप्त निराकृत एवं लंबित दावों, आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। बैठक में सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण एवं प्रबंधन के अधिकारों की मान्यता में हुई प्रगति तथा वन ग्रामों के राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तन की प्रगति की जानकारी विभागीय अधिकारियों ने दी।

    बैठक में अनुसूचित जनजाति और अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियमों के क्रियान्वयन की जानकारी का प्रस्तुतीकरण किया गया। इसी तरह से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ पेसा नियम के क्रियान्वयन के संबंध में भी प्रस्तुतिकरण दिया गया।

    बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव ऋचा शर्मा, पीसीसीएफ अरूण पाण्डेय, आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की सचिव शम्मी आबिदी सहित वन विभाग के अन्य अधिकारी शामिल हुए। बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस से विभिन्न जिलों के कलेक्टर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों का होगा स्थानांतरण

    रायपुर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य अधोसंरचना को मिलेगी नई रफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा

    संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर आयोजित कलश वंदन महाअभियान में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

    ‘मेडिएट फॉर नेशन 3.0’ के लिए रूपनारायण पठारे बने नोडल अधिकारी

    छत्तीसगढ़ क्रिकेट को बड़ा झटका: शशांक सिंह ने छोड़ी टीम, अब पुडुचेरी से खेलेंगे

    महानदी तट पर भव्य गंगा आरती का शुभारंभ, 20 करोड़ से बदलेगी रुद्रेश्वर धाम की तस्वीर

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.