Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    August 19, 2026

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    August 19, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच
    • BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक
    • स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल
    • 2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा
    • गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
    • विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए
    • मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले, नर्मदा से नारी सशक्तिकरण तक कई योजनाओं को मंजूरी
    • नियमितीकरण का पूरा लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट नाराज, रजिस्ट्रार को 2 सितंबर को पेश होने का आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » भाजपा की राष्ट्रीय टीम पर कांग्रेस के आरोपों का मंत्री जायसवाल ने दिया जवाब, बोले-

    भाजपा की राष्ट्रीय टीम पर कांग्रेस के आरोपों का मंत्री जायसवाल ने दिया जवाब, बोले-

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 18, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ नेताओं की अनदेखी के कांग्रेस के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह नहीं है। पार्टी में कोई पद बड़ा या छोटा नहीं होता, बल्कि हर जिम्मेदारी का अपना महत्व होता है। मंत्री ने कहा कि कांग्रेस लगातार उपेक्षा की राजनीति करती रही है, इसलिए उसे हर जगह उपेक्षा ही नजर आती है।

    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का आभार जताते हुए कहा कि महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी को राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष और दीपक म्हस्के को सोशल मीडिया का राष्ट्रीय प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान बढ़ाया गया है।

    कांग्रेस को अपने नेताओं का घेराव करना चाहिए: जायसवाल

    रायपुर जिले के नकटी गांव में हुई प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस की ओर से विधायक अनुज शर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बंगले के घेराव की तैयारी की जा रही है।

    इस पर मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को पहले अपने ही जनप्रतिनिधियों का घेराव करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है और इसी वजह से वह प्रदर्शन की राजनीति कर रही है।

    धान खरीदी में भ्रष्टाचार के आरोपों पर भी पलटवार

    धान खरीदी में भ्रष्टाचार के कांग्रेस के आरोपों पर मंत्री जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा सरकार पर आरोप लगाने के बजाय अपने कार्यकाल के कथित भ्रष्टाचार की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर होता कांग्रेस अपने कार्यकाल के भ्रष्टाचार की जांच के लिए समिति गठित करती।

    मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में धान का उठाव समय पर किया गया है। उन्होंने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित में लगातार काम कर रही है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट पर सरकार सख्त, राज्य और संभागीय मेडिकल बोर्ड करेंगे जांच

    BEML को बड़ी मंजूरी: मुंगेली में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला HEMM प्लांट, शंकर लाल अग्रवाल बने स्वतंत्र निदेशक

    स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के बाद जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल

    2 सितंबर को रायपुर पहुंचेंगे उपराष्ट्रपति, मुख्य सचिव ने सुरक्षा-प्रोटोकॉल की तैयारियों का लिया जायजा

    गुढ़ियारी से हटकेश्वरनाथ तक निकलेगी कांवड़ यात्रा, CM साय समेत कई दिग्गज होंगे शामिल

    विधायक अजय चंद्राकर का कांग्रेस पर पलटवार, बोले- कांग्रेस के विकास मॉडल से छत्तीसगढ़ को भगवान बचाए

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.