Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग

    June 2, 2026

    वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज

    June 2, 2026

    चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कलेक्टर जन-दर्शन में आत्मदाह की कोशिश, पत्नी-बच्चे थे संग… इच्छा मृत्यु की थी मांग
    • वीर जवानों के सम्मान के लिए अबूझमाड़ के दुर्गम जंगलों में पहुंचे डॉ. प्रेमा साई महाराज
    • चोरी करते पकड़ाया राजीव पंजियारा, FIR दर्ज, कॉपीराइट सामग्री के अवैध प्रसारण मामले में कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी 
    • छत्तीसगढ़ को मिले नए प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अरुण कुमार पांडे बने PCCF एवं वन बल प्रमुख
    • नौतपा का कहर: छत्तीसगढ़ में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी
    • बाल सक्षम नीति के बीच ईंट भट्ठे पर हादसा: ट्रैक्टर पलटने से तीन नाबालिग मजदूर घायल, बालश्रम पर फिर उठे सवाल
    • भाजपा विधायक से ठगी का आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, नेताओं संग फोटो लगाकर रचा था जाल
    • जिला अस्पताल में डॉक्टर गायब, 8 में से सिर्फ 2 मिले ड्यूटी पर; इलाज के लिए भटकते रहे मरीज
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, June 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » दोगुना घाटे में फंसी ओला इलेक्ट्रिक: चौथी तिमाही में ₹870 करोड़ का नुकसान, बिक्री भी 60% लुढ़की

    दोगुना घाटे में फंसी ओला इलेक्ट्रिक: चौथी तिमाही में ₹870 करोड़ का नुकसान, बिक्री भी 60% लुढ़की

    Shrikant BaghmareBy Shrikant BaghmareJune 1, 2025 Auto & Gadget No Comments2 Mins Read

    मुम्बई।    देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनियों में शामिल ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी इस वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में गहरे घाटे में चली गई है. जनवरी से मार्च 2025 के दौरान कंपनी को कुल ₹870 करोड़ का शुद्ध नुकसान हुआ है, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में हुए ₹416 करोड़ के नुकसान से दोगुना है.

    जहां कंपनी का घाटा बढ़ा है, वहीं राजस्व (Revenue) में भी जबरदस्त गिरावट दर्ज हुई है. तिमाही के दौरान रेवेन्यू घटकर ₹611 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा ₹1,598 करोड़ था. यह दर्शाता है कि कंपनी की कमाई में 62% की गिरावट आई है.

    बाजार में तीसरे नंबर पर फिसली

    ई-स्कूटर बाजार में ओला की स्थिति भी कमजोर होती नजर आ रही है. मई 2025 में कंपनी की बाजार हिस्सेदारी घटकर 20% पर आ गई है, जिससे वह TVS और बजाज के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

    इस मई में ओला ने सिर्फ 15,221 वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराया, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा 37,388 था – यानी 60% की भारी गिरावट. TVS मोटर फिलहाल 25% हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर है. बजाज ऑटो 22.6 प्रतिश बाजार शेयर के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं एथर एनर्जी, जो पहले ओला के मुकाबले मजबूती से खड़ी थी उसका शेयर अप्रैल के 14.9% से गिरकर मई में 13.1% पर आ गया.

    निवेशकों की चिंताएं गहरी

    ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक प्रदर्शन भी कंपनी की मुश्किलों को बयां कर रहा है. इस साल अब तक कंपनी के शेयर में करीब 38% की गिरावट आई है. गुरुवार को शेयर हल्की बढ़त के साथ ₹53.20 पर बंद हुआ, लेकिन बीते एक साल में इसमें 41% से ज्यादा गिरावट दर्ज हो चुकी है. कंपनी का मौजूदा मार्केट कैपिटल ₹22,200 करोड़ पर सिमटा हुआ है, जो पहले की तुलना में स्पष्ट रूप से नीचे आया है.

    कॉन्सोलिडेटेड घाटा क्यों मायने रखता है?

    ओला ने यह परिणाम कॉन्सोलिडेटेड बेसिस पर जारी किया है, जिसमें कंपनी के सभी यूनिट्स और सहायक कंपनियों का वित्तीय प्रदर्शन शामिल होता है. इसके विपरीत, स्टैंडअलोन रिपोर्ट में केवल मुख्य कंपनी की स्थिति दिखाई जाती है. इस लिहाज से देखा जाए तो ₹870 करोड़ का घाटा, ओला समूह की समग्र आर्थिक स्थिति को लेकर चिंता पैदा करता है.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Shrikant Baghmare
    • Website

    Keep Reading

    आज से बिना सिम के नहीं चलेगा WhatsApp, इन यूजर्स को पड़ेगा असर, यहां जाने इस नए नियम के बारे में

    देश में 1 अप्रैल से बिकेगा E20 पेट्रोल, गाड़ियों के माइलेज में होगा इतना असर, पढ़ें पूरी खबर

    Tata Sierra की बुकिंग में नया रिकॉर्ड, 24 घंटे में 70 हजार से ज्यादा ऑर्डर

    Airtel ने दो पॉपुलर प्लान्स को कहा अलविदा, जानें अब कौन से नए प्लान्स आपके लिए हैं!

    अब आपका Android फोन भूकंप से पहले देगा अलर्ट! जानिए कैसे सुरक्षित रहें और बचाव करें

    एपल कल लॉन्च करेगी iPhone Pocket, कीमत 13,300 से 20,200 रुपए तक

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.