Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 19, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक

    September 19, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ
    • PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ
    • झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-
    • झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन : ‘चिरायु योजना’ ने भाव्यांश को दिया नया जीवन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ

    PM सूर्य घर योजना से नेतराम की बदली जिंदगी, 2300 का बिजली बिल घटकर 300 रुपए हुआ

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रभाव अब धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। योजनाओं के सफल क्रियान्वयन से न केवल आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार आया है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई मजबूती मिल रही है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के ग्राम गोबरसिंहा निवासी किसान नेतराम पटेल का है, जिनके जीवन में ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ आर्थिक संबल बनकर उभरी है।

    ​बिजली के भारी-भरकम बिल से मुक्ति

    ​योजना का लाभ लेने से पहले नेतराम पटेल के घर का मासिक बिजली बिल करीब 2,200 से 2,300 रुपए तक आता था, जो उनके बजट पर एक बड़ा वित्तीय बोझ था। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत छत पर सौर पैनल (रूफटॉप सोलर सिस्टम) स्थापित होने के बाद अब उनका मासिक बिजली बिल घटकर मात्र 250 से 300 रुपए रह गया है।

    बचत की राशि से कृषि कार्यों में मिला संबल

    ​सोलर पैनल के माध्यम से बिजली की जरूरतें घर पर ही पूरी होने से नेतराम को हर महीने लगभग 2,000 रुपए की सीधी बचत हो रही है। इस बचत राशि का उपयोग वे अपनी खेती-किसानी से जुड़े दैनिक खर्चों को पूरा करने में कर रहे हैं। इससे उन्हें खाद, बीज व अन्य कृषि आवश्यकताओं के लिए अतिरिक्त वित्तीय संबल मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले हर महीने बिजली बिल के रूप में एक बड़ी राशि देनी पड़ती थी। अब वही पैसा बचकर खेती के काम आ रहा है। इस योजना ने मेरी आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है।

    शासन के प्रति जताया आभार

    ​योजना से जीवन में आए इस सकारात्मक परिवर्तन के लिए नेतराम पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अन्य किसान भाइयों और ग्रामीणों से भी इस योजना से जुड़कर बिजली खर्च घटाने और अपनी बचत बढ़ाने की अपील की है।

    धरातल पर असर दिखा रहा ‘सेवा संकल्प अभियान’

    ​नेतराम पटेल की यह सफलता की कहानी यह साबित करती है कि जब शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचती हैं, तो उनका प्रभाव केवल मुफ्त या सस्ती बिजली तक सीमित नहीं रहता; बल्कि वह बचत, आत्मनिर्भरता और ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण का स्थायी माध्यम बन जाता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मिशन अमृत 2.0 से शहरों में बढ़ेगी हरियाली, नागरिकों को मिलेंगे बेहतर और सुविधायुक्त सार्वजनिक स्थल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़कों व पुलों की स्थिति की ली जानकारी, सभी मुख्य अभियंताओं और कार्यपालन अभियंताओं की ली बैठक

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का किया शुभारंभ

    झीरम घाटी केस में NIA कोर्ट के फैसले से कांग्रेस असंतुष्ट, पीसीसी चीफ दीपक बैज बोले-

    झीरम मामले में डिप्टी सीएम अरुण साव ने कांग्रेस पर साधा निशाना, भूपेश बघेल बोले- ‘हमने अपने बड़े नेताओं को खोया है’

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का किया शुभारंभ

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.