Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    July 22, 2026

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी
    • NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
    • पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…
    • PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति
    • प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका
    • साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति
    • प्रदेश में खेती-किसानी जोरों पर- राज्य में 33.50 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में लक्ष्य का 69 प्रतिशत बोनी पूर्ण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, July 22
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    NEET पेपर लीक पर प्रदेश में सियासी संग्राम, रायपुर में तनाव, बिलासपुर में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 22, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर/बिलासपुर। नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन का असर प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. राजधानी रायपुर में भाजपा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता के बीच झूमा-झटकी की नौबत आ गई है, पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए आंसू गैस छोड़ने के साथ तेज पानी की बौछार की.

    राजधानी रायपुर में दिल्ली में नीट पेपर लीक के मामले में राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के प्रधानमंत्री आवास के सामने मंगलवार रात किए गए प्रदर्शन का असर आज देखने को मिला. एक तरफ जहां भाजपा ने इसे प्रधानमंत्री की सुरक्षा में सेंध लगाने का मामला बताते हुए कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की ओर कूच किया. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई के विरोध में भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर की ओर कूच किया.

    पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए पहले ही योजना बनाते हुए शंकर नगर में बैरिकेडिंग कर कांग्रेस को रोकने की योजना बनाई थी. दूसरी तरफ भाजपा कार्यालय के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. विरोध प्रदर्शन के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब दोनों पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए. यहां पर कार्यकर्ता एक-दूसरे पर पत्थर भी फेंकने लग गए, ऐसे में स्थिति को संभालने पुलिस ने आंसु गैस के गोले छोड़ने के साथ-साथ तेज पानी की जबरदस्त बौछार भी की.

    बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसजन.

    उधर बिलासपुर में नीट (NEET) पेपर लीक के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कथित लाठीचार्ज और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने बुधवार को नेहरू चौक पर प्रदर्शन किया.

    कांग्रेसजन तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में एकत्रित होकर पदयात्रा करते हुए नेहरू चौक पहुंचे, जहां प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में छात्रों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर बल प्रयोग किया गया तथा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी सहित कई सांसदों और वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लिया गया, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया.

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    जगदलपुर जेल से फरार कैदी बस्तर पुलिस के हत्थे चढ़ा, चार महीने बाद हुई गिरफ्तारी

    पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सालय में बीएएसएलपी कोर्स के लिए आवेदन आमंत्रित, 10 अगस्त अंतिम तिथि…

    PM आवास के बाहर प्रदर्शन पर सियासत तेज, सीएम साय ने कांग्रेस को घेरा

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल: स्वस्थ माताएं, स्वस्थ बच्चे और कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी समन्वित रणनीति

    प्रशासनिक सेवा जनता की सेवा का माध्यम, पद नहीं: राज्यपाल रमेन डेका

    साय कैबिनेट का बड़ा फैसला : तृतीय श्रेणी पदों की सीधी भर्ती में अग्निवीरों को 10% आरक्षण, खाद की सुचारू आपूर्ति के लिए बनेगी मंत्री-मंडलीय उप समिति

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.