Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव

    August 12, 2026

    कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार

    August 12, 2026

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव
    • कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार
    • क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई
    • नकली पनीर पर मोहन सरकार सख्त, एनालॉग पनीर के इस्तेमाल-बिक्री पर रोक के निर्देश
    • बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, 156 गार्ड की तैनाती के लिए केंद्र से मांगा जवाब
    • पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा
    • ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन-पुलिस को लगातार कार्रवाई के आदेश
    • हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कृषि परंपरा और गेड़ी से जुड़ा लोकपर्व
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Wednesday, August 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

    पोस्ट ऑफिस एजेंट ने 150 से ज्यादा खाताधारकों को लगाया चूना, एक करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का खुलासा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 12, 2026 अपराध No Comments2 Mins Read

    जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पोस्ट ऑफिस एजेंट द्वारा 150 से अधिक खाताधारकों से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। चांपा पुलिस ने आरोपी एजेंट कृष्णकांत गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम खाताधारकों से लेकर पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करने की बात सामने आई है।

    पुलिस के मुताबिक आरोपी अपनी मां के साथ चांपा पोस्ट ऑफिस में एजेंट के रूप में काम करता था। वह लोगों से RD खाते में हर महीने 3 हजार रुपये जमा कराने के नाम पर रकम लेता था, लेकिन राशि पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था।

    शिकायत के बाद खुला मामला

    मामले का खुलासा चांपा निवासी हेमंत कुमार देवांगन की शिकायत के बाद हुआ। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने 1 सितंबर 2022 से 12 फरवरी 2026 के बीच उनसे 1 लाख 21 हजार रुपये लिए थे। जब हेमंत ने अपने पोस्ट ऑफिस खाते की जानकारी जांची तो रकम जमा नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।

    डायरी-पासबुक में करता था फर्जी एंट्री

    जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी खाताधारकों से रकम लेने के बाद उनकी डायरी और पासबुक में राशि जमा होने की एंट्री कर देता था, लेकिन वास्तविक रकम पोस्ट ऑफिस में जमा नहीं करता था। इस तरह उसने बड़ी संख्या में खाताधारकों को कथित तौर पर धोखा दिया।

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन, पासबुक और चेकबुक समेत अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं। चांपा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5), 318(3) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब अन्य खाताधारकों से संबंधित रिकॉर्ड खंगालकर धोखाधड़ी की कुल रकम का पता लगाने में जुटी है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    दुर्ग में शराब पार्टी के बाद युवक की मौत, गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद छत पर मिला शव

    कार से रेकी, भीड़ में चोरी; जतमई-घटारानी में वारदात करने वाली 7 महिलाएं गिरफ्तार

    क्रिकेटर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार: शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई

    बाल देखभाल संस्थाओं की सुरक्षा पर हाई कोर्ट सख्त, 156 गार्ड की तैनाती के लिए केंद्र से मांगा जवाब

    ध्वनि प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, प्रशासन-पुलिस को लगातार कार्रवाई के आदेश

    हरेली तिहार: छत्तीसगढ़ की संस्कृति, कृषि परंपरा और गेड़ी से जुड़ा लोकपर्व

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.