Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    July 23, 2026

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया
    • छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू
    • 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
    • रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा
    • डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार
    • अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला
    • इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति को राष्ट्रीय स्तर की अहम जिम्मेदारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 23
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा में उठाया किसानों की फसल खरीदारी का मुद्दा

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 23, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    नई दिल्ली। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा के समय किसानों की फसल और बम्पर उत्सादन के समय अपनी फसल को औने पौने दाम पर बेचने से बचने के मसले पर संसद में सरकार से पूछताछ की। सांसद बृजमोहन ने सवाल किया कि अब तक ऑपरेशन ग्रीन्स के अल्पकालिक हस्तक्षेप घटक के लिए आवंटित बजट और उपयोग किए गए वास्तविक व्यय का ब्यौरा क्या है? ऑपरेशन ग्रीन्स मतलब संकट में किसानों की फसलों की कीमतों की सरकार द्वारा भरपाई करना आदि।

    खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने बताया कि ऑपरेशन ग्रीन्स के परिवहन एवं भंडारण घटक को 2023-24 से खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय से कृषि और किसान कल्याण विभाग को स्थानांतरित किया गया; इसलिए 2025-26 एवं 2026-27 में मंत्रालय को इस मद में कोई बजट आवंटित नहीं किया गया। मंत्री ने आगे बताया कि मूल्य गिरावट की स्थिति में सहायता अब प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत बाजार अंतःछेप योजना के माध्यम से दी जाती है। और यह केवल राज्य सरकार के अनुरोध एवं लागत साझेदारी की सहमति पर लागू होती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बंपर उत्पादन के समय किसानों को औने-पौने दाम पर फसल बेचने से बचाना है। अपने सवालों के जरिए सांसद बृजमोहन अग्रवाल का मंतव्य था कि किसानों के मूल्य संरक्षण व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर ज़ोर दिया जाए। साथ ही किसान उत्पादक संगठनों तक योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुंचाने पर गहनता से कार्य किया जाए। बृजमोहन अग्रवाल ने मूल्य गिरावट के समय किसानों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराए जाने का सरकार से आग्रह किया।

    सांसद बृजमोहन अग्रवाल के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। आवश्यकता इस बात की है कि मूल्य संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का लाभ किसानों तक और अधिक तेजी, पारदर्शिता तथा प्रभावशीलता के साथ पहुंचे। तकनीक आधारित और समयबद्ध व्यवस्था किसानों को संकटपूर्ण बिक्री से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

    बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित देशभर के किसानों और उनके कल्याण के लिए कार्यरत संगठनों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिले, इसके लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों के बीच बेहतर समन्वय, रियल-टाइम बाजार निगरानी तथा त्वरित निर्णय व्यवस्था को और मजबूत किया जाना चाहिए।

    उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कृषि विपणन एवं मूल्य संरक्षण व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा किसान-केंद्रित बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करती रहेगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    NEET मुद्दे पर कांग्रेस पर बरसे प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव, बोले— छात्रों के आंदोलन को राजनीति की भेंट चढ़ाया

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ हुआ ऐतिहासिक एमओयू

    10 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार

    डिजिटल सुशासन की राह पर छत्तीसगढ़: सेवा सेतु पर 35 विभागों की 564 सेवाएं, AI और भारतनेट से मिलेगी नई रफ्तार

    अमलीपदर की रथयात्रा आस्था और संस्कृति की अमूल्य धरोहर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    ‘भाजपा हद में रहे’, कांग्रेस कार्यालय घेराव को लेकर भूपेश बघेल का तीखा हमला

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.