Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    August 11, 2026

    युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’

    August 11, 2026

    3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार
    • युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’
    • 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड
    • कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण
    • केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र
    • ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान
    • उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के लिए संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Tuesday, August 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » 3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड

    3400 करोड़ के शराब घोटाला मामले में रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार, ED को मिली 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskAugust 11, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर आज सेंट्रल जेल से रायपुर कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर भेज दिया गया है। अब ED अगले पांच दिनों तक उनसे शराब घोटाले और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ करेगी।

    जानकारी के अनुसार, ED की विशेष अदालत में रामगोपाल अग्रवाल की पेशी होनी थी, लेकिन विशेष न्यायाधीश के अवकाश पर होने के कारण मामले की सुनवाई जिला एवं सत्र न्यायालय (DJ कोर्ट) में हुई। कोर्ट ने ED की मांग पर रामगोपाल अग्रवाल की 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी।

    अब 17 अगस्त को होगी पेशी

    रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद 17 अगस्त 2026 को रामगोपाल अग्रवाल को दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान ED उनसे शराब घोटाले में कथित भूमिका, वित्तीय लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ कर सकती है।

    रामगोपाल अग्रवाल से मिलने कोर्ट पहुंचे भूपेश बघेल

    ED की टीम जब रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट लेकर पहुंची, तभी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जिला कोर्ट पहुंचे और उन्होंने रामगोपाल अग्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान रामगोपाल पर ED की कार्रवाई को लेकर भूपेश बघेल ने कहा कि नकली गवाह हैं, इनके पास कोई सबूत नहीं है। केवल परेशान करने के लिए सारी कार्रवाई कर रहे हैं।

    बचाव पक्ष का बयान

    बचाव पक्ष के वकील फैजल रिजवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि रामगोपाल अग्रवाल पहले से ACB में गिरफ्तार हैं। तीन दिन के लिए पूछताछ के लिए ED ने समय मांगा था। जेल में तीन दिनों तक पूछताछ हुई है। पूछताछ के बाद ईडी ने गिरफ्तार किया है। स्पेशल कोर्ट के जज अवकाश पर थे, इसलिए प्रोडक्शन वारंट पर रामगोपाल अग्रवाल को कोर्ट लाया गया है। पूछताछ के लिए रिमांड का आवेदन ईडी ने लगाया था। कोर्ट ने पांच दिन की कस्टोडियल रिमांड की अनुमति दी है। 2024 में ECIR दर्ज किया गया था। सह-अभियुक्त के रूप में इनका (रामगोपाल अग्रवाल) नाम आया था, इसलिए इनसे पूछताछ की जा रही है।

    शराब कारोबार में 3,400 करोड़ का हुआ है घोटाला

    कोयला घोटाला मामले में रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद ईओडब्ल्यू-एसीबी ने उन्हें शराब घोटाला मामले में भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में वे फिलहाल पांच दिन की रिमांड पर हैं। रविवार को जांच एजेंसी रामगोपाल अग्रवाल को सेंट्रल जेल ले गई, जहां शराब घोटाला मामले के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के सामने बैठाकर पूछताछ की गई। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब कारोबार में करीब 3,400 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।

    8 जुलाई को रामगोपाल अग्रवाल ने किया था सरेंडर

    बता दें कि कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल करीब तीन साल तक फरार रहे। 8 जुलाई को उन्होंने EOW कार्यालय पहुंचकर सरेंडर किया था। इसके बाद मेडिकल परीक्षण कर उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से 9 जुलाई से 17 जुलाई तक की पुलिस रिमांड मंजूर की गई थी। रिमांड अवधि पूरी होने पर उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया गया और अब 5 दिन तक EOW की कस्टडी में भेज दिया गया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    वन विभाग में रेंजर की नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

    युवाओं के प्रदर्शन पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा का राहुल गांधी पर हमला, बोले- ‘गोली चलने की बात साबित करके दिखाएं’

    कांकेर को मिली खेलों की सौगात, डिप्टी CM अरुण साव ने मिनी स्टेडियम और इनडोर हॉल का किया लोकार्पण

    केंद्र प्रवर्तित योजनाओं की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    बस्तर की तिरंगा यात्रा पर भूपेश बघेल ने साधा निशाना, RSS और BJP के पुराने इतिहास का किया जिक्र

    ‘जहां पहले जाना संभव नहीं था, वहां जाएगी तिरंगा यात्रा’, डिप्टी CM विजय शर्मा का बड़ा बयान

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.