Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    September 19, 2026

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    September 19, 2026

    गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ
    • रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल
    • गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग
    • केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल
    • PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी
    • डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल
    • आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों की मजबूत नींव रखेगा नया विद्या मंदिर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 19
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    गुढ़ियारी थाना प्रभारी से दुर्व्यवहार पर साहू समाज नाराज, पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच की मांग

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 19, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    रायपुर। गुढ़ियारी थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ दुर्व्यवहार और अभद्र व्यवहार के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर रायपुर को पत्र सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    साहू संघ की ओर से पुलिस कमिश्नर को सौंपे गए पत्र में बताया गया है कि 15 सितंबर 2026 को गुढ़ियारी थाने में थाना प्रभारी नरेंद्र साहू के साथ कुछ लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया। पत्र में घटना को गंभीर बताते हुए मामले की निष्पक्ष और तत्काल जांच कराने की मांग की गई है। पत्र में कहा गया है कि नरेंद्र साहू पुलिस अधिकारी होने के साथ-साथ साहू समाज के प्रतिष्ठित एवं सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके साथ हुए दुर्व्यवहार से समाज में आक्रोश है। साहू संघ ने इसे समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय बताया है।

    दोषियों पर कार्रवाई की मांग

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने पुलिस कमिश्नर से आग्रह किया है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी पुलिस अधिकारी या सम्मानित नागरिक के साथ इस तरह के व्यवहार की पुनरावृत्ति न हो। यह पत्र प्रदेश संयोजक अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ बीसी साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष गोपाल साहू और प्रदेश महामंत्री उधो प्रसाद साहू के हस्ताक्षर से जारी किया गया है।

    जानिए पूरा मामला

    हाल ही में गुढ़ियारी थाने में भाजयुमो नेता ने पुलिस के साथ विवाद करते हुए तोड़फोड़ की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं इस मामले में कांग्रेस ने आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि निर्धारित समय-सीमा के बाद नियम विरुद्ध डीजे बजाए जाने पर पुलिस की कार्रवाई को रुकवाने एवं संबंधित व्यक्ति को छोड़ने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी दबा बना रहा था। इसी दौरान कार्रवाई को लेकर शुभंकर ने थाने में विवाद किया और आक्रोशित होकर थाना परिसर में तोड़फोड़ की और थाना प्रभारी के साथ दुर्व्यवहार किया।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    शिक्षा से शोध तक साझेदारी, कलिंगा यूनिवर्सिटी और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय ने मिलाया हाथ

    रायपुर में 141 करोड़ के फर्जी कारोबार का खुलासा, 23.43 करोड़ की ITC पर खेला बड़ा खेल

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का रायपुर दौरा, RPF स्थापना दिवस समारोह में होंगे शामिल

    PWD में 1 अक्टूबर से बदलेगा टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं GePNIC पोर्टल पर होंगी जारी, ठेकेदारों के लिए Enrollment जरूरी

    डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026 में हुए शामिल

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.