Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    September 17, 2026

    सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

    September 17, 2026

    विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    September 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद
    • विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    • मुख्य सचिव विकासशील ने की Ease of Doing Business Act की समीक्षा
    • नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक, EVM मैनेजमेंट सिस्टम और बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा
    • छत्तीसगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, 33 जिलों तक लागू होगी वसुंधरा परियोजना
    • आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
    • श्रमिकों का सम्मान, सामाजिक सुरक्षा और उनके परिवारों का उज्ज्वल भविष्य हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, September 17
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

    सेवा संकल्प समारोह : बुजुर्गों के बीच पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव, चरण पखारकर लिया आशीर्वाद

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 17, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    लोरमी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस और जनसेवा के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लोरमी के मानस मंच पर ‘स्नेह, सेवा एवं सम्मान समारोह’ का भव्य आयोजन किया गया। क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव की मौजूदगी में आयोजित ‘सेवा संकल्प’ अभियान का यह कार्यक्रम बेहद भावुक और यादगार पल का साक्षी बना।

    समारोह के दौरान जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव मंच से उतरकर क्षेत्र के वरिष्ठ पेंशनधारियों और निराश्रित बुजुर्गों के पास पहुंचे और एक-एक कर उनके चरण पखारे तो पूरा माहौल भावुक हो उठा। साव ने बड़े ही आत्मीय भाव से बुजुर्गों के सामने शीश नवाकर उनका आशीर्वाद लिया। अपने बेटे और जनसेवक को इस तरह चरणों में झुके देख कई बुजुर्गों की आंखें छलक आईं और उन्होंने साव के सिर पर हाथ रखकर दिल खोलकर दुआएं दीं। भारतीय संस्कृति और अपनों के प्रति अनन्य आदर का यह सजीव दृश्य पूरे लोरमी क्षेत्र के दिलों को छू गया।

    2000 से अधिक बुजुर्गों के बीच बांटी खुशियां

    कार्यक्रम में लोरमी और आसपास के ग्रामीण अंचलों से पहुंचे 2000 से अधिक बुजुर्गों का साव ने आत्मीयता से स्वागत और सम्मान किया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि के लिए सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा हवन-यज्ञ का आयोजन हुआ, जिसमें सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की।

    आप सबका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत : अरुण साव

    अपने परिवारतुल्य क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, लोरमी मेरा घर है और आप सभी मेरे अपने हैं। हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके जीवन का अनुभव और सीख हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अपनों का सम्मान करना हमारी माटी के संस्कार हैं। आप सभी का यह स्नेह और आशीर्वाद ही मुझे दिन-रात जनता की सेवा करने की शक्ति देता है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    भगवान विश्वकर्मा की प्रेरणा से श्रम और सृजन के सम्मान के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए हम संकल्पित : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    विकसित भारत के संकल्प में छत्तीसगढ़ पूरी प्रतिबद्धता के साथ देता रहेगा अपना सशक्त योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    मुख्य सचिव विकासशील ने की Ease of Doing Business Act की समीक्षा

    नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों की बैठक, EVM मैनेजमेंट सिस्टम और बेस्ट प्रैक्टिसेज पर चर्चा

    छत्तीसगढ़ में राजस्व रिकॉर्ड होंगे डिजिटल, 33 जिलों तक लागू होगी वसुंधरा परियोजना

    आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन विषय पर एक-दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.