Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    September 12, 2026

    धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार

    September 12, 2026

    एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन
    • धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार
    • एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति
    • छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां
    • भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’
    • निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं: डिजाइन में खामियां मिलने पर वास्तुविद फर्म के 4 अनुबंध होंगे समाप्त
    • UCC मसौदे को लेकर सामाजिक संगठनों से संवाद, समिति ने कहा- सभी सुझावों का होगा गहन विश्लेषण
    • बिलासपुर-प्रयागराज-दिल्ली फ्लाइट में बड़ा हादसा टला, मेरठ के पास इंजन फेल होने से मचा हड़कंप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Saturday, September 12
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार

    धनपुर में दर्दनाक हादसा: स्कूल बस ने दूसरी कक्षा की छात्रा को कुचला, चालक गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 12, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    कोरिया। जिले के सोनहत क्षेत्र के धनपुर गांव में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मृतका की पहचान प्रिंसी के रूप में हुई है। वह भारत इंग्लिश मीडियम स्कूल में कक्षा दूसरी में पढ़ती थी। शनिवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान वह स्कूल बस की चपेट में आ गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

    मौके पर पहुंचे जनप्रतिनिधि और अधिकारी

    हादसे की जानकारी मिलते ही जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, वरिष्ठ नेता गुलाब चौधरी और जिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गुप्ता समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने स्कूल बस को कब्जे में ले लिया है।

    चालक मौके से भागा, एक घंटे में पुलिस ने पकड़ा

    हादसे के बाद बस चालक संतोष यादव के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई थी। हालांकि, सोनहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के भीतर उसे थाने ले आई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। स्कूल बस की सुरक्षा व्यवस्था और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

    मासूम छात्रा की मौत के बाद स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्य सामने आने की उम्मीद है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    मुंबई में राष्ट्रीय BOCW सम्मेलन का शुभारंभ, निर्माण श्रमिकों के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा पर मंथन

    एनएमसी की बड़ी मंजूरी : सिम्स के 19 पीजी कोर्स में 91 सीटों पर प्रवेश की मिली अनुमति

    छत्तीसगढ़ में बदलेगा भूमि उपयोग का नियम, अब Negative List से तय होंगी प्रतिबंधित गतिविधियां

    भूपेश बघेल की बहस की चुनौती पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का तंज- ‘जिन्होंने गरीबों को आवास से वंचित किया, वे क्या बहस करेंगे’

    निर्माण गुणवत्ता से समझौता नहीं: डिजाइन में खामियां मिलने पर वास्तुविद फर्म के 4 अनुबंध होंगे समाप्त

    UCC मसौदे को लेकर सामाजिक संगठनों से संवाद, समिति ने कहा- सभी सुझावों का होगा गहन विश्लेषण

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.