Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    July 30, 2026

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    July 30, 2026

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन
    • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार
    • दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी
    • दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा
    • जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव
    • महानदी विवाद नहीं, छत्तीसगढ़-ओडिशा की साझा समृद्धि का आधार बने : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Thursday, July 30
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले केके श्रीवास्तव की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने किया गिरफ्तार

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskJuly 30, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments3 Mins Read

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले और कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े प्रकरणों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी बताए जाने वाले कृष्ण कुमार श्रीवास्तव उर्फ केके श्रीवास्तव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने केके श्रीवास्तव को कथित हवाला कारोबार और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने केके श्रीवास्तव को विशेष अदालत में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 8 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया।

    बता दें कि ईडी ने पूछताछ के लिए कोर्ट से 9 दिनों की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, लेकिन अदालत ने 8 दिन की रिमांड मंजूर की। अब ईडी 7 अगस्त तक केके श्रीवास्तव से पूछताछ करेगी।

    शराब घोटाला मामले में पहले जेल में बंद थे केके श्रीवास्तव और सौम्या चौरसिया

    छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में केके श्रीवास्तव और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया दोनों जेल में बंद थे। बीते मार्च महीने में हाईकोर्ट ने दोनों की जमानत मंजूर की थी। हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि जिस दिन इस मामले में चालान पेश किया जाएगा, उसी दिन उन्हें जेल से रिहाई मिल सकेगी।

    इसके बाद 8 अप्रैल को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कोर्ट में चालान पेश किया। चालान पेश होने के बाद सौम्या चौरसिया और केके श्रीवास्तव की रायपुर सेंट्रल जेल से रिहाई हुई थी। हालांकि, अब ईडी की नई कार्रवाई के बाद केके श्रीवास्तव एक बार फिर जांच एजेंसी की हिरासत में हैं।

    स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर 15 करोड़ की ठगी का आरोप

    केके श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी और नवा रायपुर परियोजनाओं में करीब 500 करोड़ रुपये का काम दिलाने का झांसा देकर 15 करोड़ रुपये की कथित ठगी करने का आरोप है। इस मामले में रायपुर के तेलीबांधा थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।

    शिकायत के अनुसार, दिल्ली के कारोबारी रावत एसोसिएट से जुड़े लोगों को प्रोजेक्ट दिलाने का आश्वासन देकर पैसे लिए गए थे। आरोप है कि काम नहीं मिलने के बाद रकम वापस मांगने पर विवाद बढ़ा और मामला पुलिस तक पहुंचा।

    300 करोड़ के लेन-देन की जांच, खातों की पड़ताल जारी

    जांच एजेंसियों के अनुसार, केके श्रीवास्तव से जुड़े कई बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आई है। पुलिस जांच में करीब 300 करोड़ रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन की बात भी सामने आई थी।

    आरोप है कि कुछ खातों का इस्तेमाल आर्थिक लेन-देन के लिए किया गया। इस पूरे मामले में आयकर विभाग और अन्य जांच एजेंसियों को भी जानकारी साझा की गई है।

    ईडी की पूछताछ में हो सकते हैं कई अहम खुलासे

    ईडी अब रिमांड अवधि के दौरान केके श्रीवास्तव से कथित हवाला नेटवर्क, पैसों के स्रोत, बैंक खातों में हुए लेन-देन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े पहलुओं पर पूछताछ करेगी।

    जांच एजेंसी यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि कथित अवैध धन का नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग जुड़े हैं। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मामले से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल ईडी मामले की जांच में जुटी हुई है और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    दुर्ग जिला अस्पताल में 4.85 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक सर्जिकल विंग, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने किया भूमिपूजन

    दिल्ली में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव से मिले मुख्यमंत्री साय, चिकित्सकों से ली स्वास्थ्य की जानकारी

    दिल्ली दौरे से लौटे पीसीसी चीफ दीपक बैज, संगठन विस्तार और भाजपा सरकार पर साधा निशाना

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में प्रमुख रेल परियोजनाओं को गति देने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से की विस्तृत चर्चा

    जलापूर्ति योजनाओं के संचालन व रखरखाव पर राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.