Close Menu
KhabarwaadKhabarwaad
    Top Posts

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    September 11, 2026

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    September 11, 2026

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च
    • WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर
    • केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और CM साय ने सक्ती जिले को दी 122 करोड़ की सौगात
    • भूपेश बघेल के निवास में धूमधाम से मनाया गया तीजा पोरा तिहार, लोक गीतों पर जमकर थिरकीं कांग्रेस महिला विधायक
    • मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
    • उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की
    • राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन
    • स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका
    Facebook X (Twitter) Instagram
    KhabarwaadKhabarwaad
    Friday, September 11
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर संभाग
      • दुर्ग संभाग
      • बिलासपुर संभाग
      • बस्तर संभाग
      • सरगुजा संभाग
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • अफसरशाही
    • खेल
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
    • राशिफल
    • Auto & Gadget
    KhabarwaadKhabarwaad
    Home » चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    चांपा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; आरक्षक ईश्वरी राठौर निलंबित

    Khabarwaad News DeskBy Khabarwaad News DeskSeptember 10, 2026 छत्तीसगढ़ No Comments2 Mins Read

    जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और पुलिस पर मारपीट के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाया। वही SP विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। रात भर हिरासत में रखने के बाद परिजनों को गुरुवार सुबह कुल्लू के मौत की खबर मिली, जिससे हड़कंप मच गया।

    परिजनों का आरोप

    मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग आक्रोशित हो गए और चांपा थाने का घेराव कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया।

    पुलिस ने कहा- अस्पताल में हुई मौत

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, आबकारी एक्ट 34 (2) में बुधवार को हिरासत में लिया गया था, जिसके बाद शाम को उसकी तबियत बिगड़ने पर चांपा अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था, जहां तबियत में सुधार नहीं होने के कारण उसे जांजगीर जिला अस्पताल में रेफर किया गया था। यहां आज सुबह 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

    पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

    बता दें कि कुल्लू मेंहदीपारा का रहने वाला था, जिसके पांच बच्चे थे। कुल्लू की मौत के बाद अब उन पांच बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, जिसकी वजह से परिजन ज्यादा आक्रोषित है।

    SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड

    परिजनों के थाने घेराव और हंगामे के बाद SP विजय कुमार पाण्डेय ने एक्शन लेते हुए आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है।

    • Get News Portal Website @Rs.5999 | WhatsApp on +91 8871571321
    • Get Web Hosting @Rs49 | Visit - HostRT.in
    Share. Facebook Twitter LinkedIn Email Telegram WhatsApp
    Khabarwaad News Desk
    • Website

    Keep Reading

    बालाघाट में बच्चों की मौत के विरोध में रायपुर में आदिवासी कांग्रेस का कैंडल मार्च

    WhatsApp चैट बनी गिरफ्तारी का आधार! CGPSC केस में ADM चेतन बरघोरिया 6 दिन की ED रिमांड पर

    मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास हो रहे पूर्ण : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

    उपमुख्यमंत्री अरुण साव लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की

    राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM साय, हर पात्र परिवार को समय पर मिले पूरा राशन

    स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राजीव गांधी चौक पर केंद्र के आदेश की प्रतियां और पुतला फूंका

    Add A Comment

    Comments are closed.

    Khabarwaad Vacancy

    Pages

    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Categories

    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • राष्ट्रीय समाचार
    • अपराध
    •  
    • खेल
    • राजनीति
    • धर्म एवं समाज
    • मनोरंजन

    Owner / Editor Details :- 

    Name :- Shrikant Baghmare

    Contact :- 6264 390 985

    Email :- khabarwaadnews@gmail.com

     

    © 2026 Maintained By RTISPL
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms of service
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.